: 26 जुलाई को ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस: लीलावती
बमबम यादव
Mon, Jul 21, 2025
26 जुलाई को ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस: लीलावती
कहा, भाजपा सरकार संविधान खत्म करना चाहतीं हैं, जिससे शोषित, वंचित, कमेरा समाज का हक़ छीना जा सकें
अयोध्या। समाजवादी पार्टी की पीडीए की गोष्ठी मिर्जापुर गांव में सुनीता मौर्य के अध्यक्षता में हुई, तथा संचालन रेखा यादव ने किया। 26 जुलाई को आरक्षण दिवस तथा संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर गोष्ठी किया गया।गोष्ठी की मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा रही।गोष्ठी को संबोधित करते हुए लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में आरक्षण मान स्तंभ स्थापना दिवस तथा संविधान दिवस के रूप में बनाये जाने का निर्देश दिये है। श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तब से लगातार संविधान, आरक्षण पर कुठारा घात किया जा रहा है। सरकार सत्ता के मद में चूर है। सत्ता में बैठकर पिछड़ों , दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के ऊपर आए दिन अत्याचार हो रहा है बाबा साहेब के बनाए हुए संविधान का अपमान सरकार कर रही है। उन्होंने ने आगे कहा कि सरकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब को अपमानित करती हैं। श्रीमती कुशवाहा ने सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि महंगाई , बेरोजगारी, बिगड़ती, हुई कानून व्यवस्था से जनता का ध्यान सरकार भटकाना चाहती है। बाबा साहेब का अपमान करने वाली सरकार ,संविधान के वजह से ही सत्ता में है, पिछड़े दलितों का आरक्षण समाप्त करना चाहतीं हैं सरकार । सरकार भूल गई हैं कि बाबा साहेब के बनाए हुए संविधान के वजह से सरकार चल रही है। श्रीमती कुशवाहा ने आगे कहा कि आज संविधान ख़तरे में है भाजपा सरकार संविधान खत्म करना चाहतीं हैं जिससे शोषित, वंचित, कमेरा समाज का हक़ छीना जा सकें। आगे कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रत्येक महीने 3 हजार रुपए मिलेगा,तीन सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगा नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी। 2027 में साईकिल का बटन दबाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे। सपा के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों का हक पर डांका डाल रही है हम सभी लोगों को एक जुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी ।गोष्ठी को डॉक्टर आस्था सिंह कुशवाहा, इंद्रसेन मौर्य, बंसराज मौर्य प्रेमनाथ चौरसिया मनीष मौर्य आयूष मौर्य प्रभु दयाल मौर्य जगजीवन पटेल सुघरा यादव गंगाजली यादव पार्वती चौरसिया माया निषाद उमा मौर्य आशा मौर्य ने संबोधित किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन