Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामलीला मंचन: प्रभु श्रीराम की शरण में आए विभीषण

बमबम यादव

Sun, Oct 22, 2023

अंतर्राष्ट्रीय अवध आदर्श रामलीला मंडल पत्थर मंदिर की मर्यादित रामलीला हो

अयोध्या। रामलीला मंचन में अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया गया। रामनगरी में चार स्थानों पर रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। नगरी की ऐतिहासिक व पौराणिक लीला स्थल भगवताचार्य स्मारक सदन की संत तुलसीदास रामलीला समिति द्धारा अंतर्राष्ट्रीय अवध आदर्श रामलीला मंडल पत्थर मंदिर की मर्यादित रामलीला हो रही है। जिसमें शनिवार रात विभीषण शरणागति, सेतु बंधन आदि लीलाओं का मंचन किया गया। रात विभीषण द्वारा रावण को समझाने और इस पर रावण द्वारा विभीषण पर चरण प्रहार कर दरबार से निकाले जाने के बाद विभीषण के प्रभु श्रीराम की शरण में आने की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद सुकसारन, सेतुबंधन और रामेश्वर स्थापना की लीला का मंचन किया गया।संत तुलसीदास रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास व समिति के महामंत्री संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास ने रामलीला में पधारे जगद्गुरू परमहंस आचार्य का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के मंत्री तुलसीदास जी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। रामलीला का देखरेख व व्यवस्था वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास कर रहे। इस मौके पर महंत सत्यदेव दास, रामलीला के संयोजक महंत शशिकांत दास, नागा रामलखन दास,राजीव रंजन, शिवम श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें