Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम राज्याभिषेक के साथ रामचरित मानस पाठ का हुआ भव्य समापन

बमबम यादव

Sat, Nov 23, 2024
राम राज्याभिषेक के साथ रामचरित मानस पाठ का हुआ भव्य समापन
हनुमत निवास मंदिर में त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पाठ का छाया रहा उल्लास, चहुओर मानस की संगीतमय चौपाईयों की रही गूंज अयोध्या। अयोध्या के मां सरयू तट के करीब प्रसिद्ध पीठ हनुमत निवास में राम चरितमानस की संगीतमय चौपाईयों से गूंज रहा हैं। त्रिदिवसीय संगीतमय श्रीराम चरित मानस का मधुर पाठ का भव्य समापन हो गया। इसे राम भक्तों की एक टीम कर रही थी। यह टीम 50 साल से इस क्षेत्र में न केवल सक्रिय है बल्कि अपनी श्रद्धा और समर्पण के चलते बेहद लोकप्रिय भी है। इसे मां अमृता नंद मानस परिवार के नाम से जाना जाता है।रामनगरी अयोध्या का प्रसिद्ध पीठ हनुमत निवास मंदिर में त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पाठ में भव्य राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। मंदिर में मानस की पंक्तियां गूंज रही हैं। त्रिदिवसीय पाठ को लेकर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया था। चारों तरह संगीतमय पाठ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। हनुमत निवास पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नंदनी शरण की अध्यक्षता में हो रहे मानस पाठ का आयोजन मुरादाबाद के सीएल गुप्ता परिवार कर रहा है। यह भव्य महोत्सव आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मणकिला के महंत मैथलीरमण शरण महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। मां अमृतानंद मानस परिवार की टीम संगीतमय पाठ कर रही है। इस संगीतमय पाठ टीम का नेतृत्व कर रहें योगेश भसीन कहते है कि मानस ऐसा सागर है जिसमें जितना डूबोगे उतना ही आनंद व मधुर होगा। स्वामी विज्ञानानन्द जी महाराज, पं. योगेश शर्मा, मनोज मिश्र और राजेश ठाकुर जी के समूह द्वारा किया जा रहा है। श्रीमती शिखा गुप्ता एवं राघव गुप्ता के संकल्प तथा सीएल गुप्ता परिवार के सद्भाव से यह अनवरत क्रम एक दशक से अधिक समय से प्रचलित है। हनुमत निवास के महंत प्रख्यात साहित्यकार मिथलेश नन्दनी शरण महाराज ने बताया कि आज शुक्रवार को मानस के राम राज्याभिषेक का दिव्य पाठ किया गया।इस मौके पर हनुमत निवास के बड़े महंत सियाकिशोरी शरण, आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के महंत मैथली रमण शरण, महंत रामकुमार दास, हनुमत सदन के महंत अवधकिशोर शरण,महंत राम लोचन शरण,पुजारी रमेश दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक व भक्त गण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें