Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम मंदिर के दर्शनार्थियों को मिले बेहतर सुविधा

बमबम यादव

Sat, Jan 27, 2024

डीएम ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर सहित विभिन्न मार्गो का किया निरीक्षण

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन एवं दर्शन की और सुगम व्यवस्था तथा बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्री राम जन्मभूमि परिसर सहित विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को कम से कम समय में और भी व्यवस्थित रूप से श्री राम लला के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने दर्शन के समस्त मार्गों यथा जन्म भूमि पथ,  राम पथ, धर्म पथ आदि सहित सम्पूर्ण अयोध्या धाम में साफ सफाई की नियमित बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में व्यापक वृद्धि हुई है इन सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे अयोध्या धाम आने वाले सभी श्रद्धालु एक सुखद अनुभव लेकर यहां से जाएं। यहां पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाएं ही अयोध्या की छवि को निर्धारित करेंगी। अतः सभी को बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में गमलों एवं फ्लावरिंग को नियमित व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी समस्त सुविधाओं एवं गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इस अवसर पर ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारी एवं एल एण्ड टी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें