Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रघुवंश अभिराम सेवा शिविर ने किया परिक्रमाथियों की सेवा

बमबम यादव

Sat, Nov 25, 2023

विश्व प्रसिद्ध चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा में कैम्प लगाकर चाय पिलाया

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के बाबा अभिराम दास वेद-वेदांग विद्या पीठम् एवं रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पंचकोसी परिक्रमा में कैंप लगाकर परिक्रमार्थियों को निःशुल्क चाय वितरित किया गया। निःशुल्क चाय वितरण शिविर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चक्रतीर्थ में लगाया गया था, जिसमें लाखों परिक्रमार्थियों को चाय बांटा। इस अवसर पर रघुवंश संकल्प संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी दिलीप दास त्यागी महाराज ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी भक्ति है। नर सेवा से ही नारायण मिलते है। इससे बढ़कर और कुछ नही है। सेवा ही परम धर्म है। सेवा के प्रकल्प बराबर चलते रहने चाहिए। उसी परिप्रेक्ष्य में पंचकोसी परिक्रमा में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय वितरित किया गया। हजारों की संख्या में परिक्रमार्थियों ने चाय ग्रहण किया। आगे भी यह कार्य चलता रहेगा। चाय वितरण शिविर बुधवार रात्रि से शुरू होकर अगले दिन परिक्रमा की समाप्ति तक चलता रहा। उन्होंने अयोध्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक एकादशी को अयोध्या के सभी लोग पंचकोसी परिक्रमा अवश्य करें। वहीं बाबा अभिराम दास वेद वेदांग विद्या पीठम् के संस्थापक श्रीमहंत धर्मदास महाराज हनुमानगढ़ी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी विश्व की सबसे आध्यात्मिक नगरी है। ऐसे में यहां भक्तिपूर्ण माहौल बनाना हम सभी का नैतिक धर्म है। जन कल्याण की भावना ही सबसे बड़ी तपस्या है। संस्था द्वारा सेवा के तमाम कार्य किए जा रहे हैं। उन्हीं में से चाय वितरण शिविर भी एक था, जिसके तहत परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को निःशुल्क बांटा गया। इस दौरान सहयोग में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें