Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गाजे बजे के साथ निकली हिन्दूधाम से शोभायात्रा

बमबम यादव

Mon, Nov 20, 2023

आज से ब्रह्मर्षि रामविलास दास वेदांती जी महाराज व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की करेंगे अमृत वर्षा

अयोध्या। गाजे बजे के साथ निकली हिन्दूधाम से शोभायात्रा। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग जानकी महल रोड स्थित हिंदूधाम से वशिष्ठ पीठाधीश्वर हिन्दूधाम संस्थापक सदगुरुदेव ब्रह्मर्षि रामविलास दास वेदांती महाराज के शिष्य वशिष्ठ पीठाधीश्वर महंत डॉ राघवेश दास वेदांती महाराज के संयोजन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हो गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने हिंदू धाम से सर पर कलश लेकर निकली अयोध्या के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मां सरयू तट पहुंची जहां मां सरयू का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया व वरुण का आवाहन के साथ कलश में जल लेकर के कथा स्थल हिंदू धाम पुनः पहुंची जहां वैदिक विद्वानों द्वारा कलश की स्थापना करायी गयी।
इस महोत्सव के संयोजक डॉ राघवेश दास वेदांती ने बताया कि हिंदू धाम से भागवत जी की भव्य कलश यात्रा निकाली गई मां सरयू के तट पर वरुण आवाहन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भर गया और पुनः कलश यात्रा हिंदू धाम पहुंची जहां कलश की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को दिन में 2 बजे से ब्रह्मर्षि रामविलास दास वेदांती जी महाराज व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करायेगें जो 26 नवंबर तक चलेगा। कथा के उपरांत हवन पूजन होगा और वृहद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में मुख्य रूप से यात्रा में कथा के मुख्य यजमान ताराशंकर पाण्डेय सपत्नीक एवं उनके पुत्र द्वय मनोज पाण्डेय एवं श्री मती स्वेता पाण्डेय, पुत्र यश वर्धन पाण्डेय, रामानुजन पाण्डेय, श्रीमती भारती पाण्डेय, पुत्र हर्षवर्धन पाण्डेय व परिवार के सभी सदस्य प्रमुख रूप से वेदान्ती जी के प्रिय शिष्य रामकिशोर पाण्डेय,उनके अनुज धीरेंद्र पाण्डेय पुत्री मीनाक्षी पाण्डेय व अभिषेक पाण्डेय सहित सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने एवं भक्तगण सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें