Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में श्री महालक्ष्मी माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

बमबम यादव

Mon, Mar 10, 2025
हनुमान बाग में श्री महालक्ष्मी माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न मंदिर परिसर में बनाए गए श्री महालक्ष्मी मंदिर में अष्टधातु की स्वर्ण जड़ित श्री महालक्ष्मी माता की मूर्ति का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को संपन्न हो गया लक्ष्मी स्वयं ‘रोग निरोधक शक्ति’ के रूप में प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में विद्यमान रहती हैं: श्रीमहंत जगदीश दास अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर परिसर में बनाए गए श्री महालक्ष्मी मंदिर में अष्टधातु की स्वर्ण जड़ित श्री महालक्ष्मी माता की मूर्ति का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को संपन्न हो गया। प्राण प्रतिष्ठा वाराणसी व अयोध्या से पहुंचे आचार्यों ने कराई। प्राण प्रतिष्ठा होते ही माता का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। घंटों मंदिर परिसर श्री महालक्ष्मी माता की जय के उद्घोष से गूंजता रहा। मंदिर में भगवान सीताराम जी, भगवान शिव शंकर, माता दुर्गा के साथ हनुमानजी महाराज का भव्य मंदिर बना हुआ है। माता के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह इस कदर था कि सुबह नौ बजे से पहुंचने शुरू हो गए थे जबकि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से था। 10 बजते-बजते मंदिर परिसर भर गया था। निर्धारित समय पर आचार्यों ने मुख्य यजमान राजेश सनेही व श्रीमती सीमा सनेही कलकत्ता के हाथों पूजन कराना शुरू कराया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर गूंज उठा। निर्धारित समय पर ही ठीक 11 बजे माता की पहली आरती हुई। पहली आरती। हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास जी महाराज ने किया।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का संयोजन हनुमान बाग सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रुप में राजेश सनेही व श्रीमती सीमा सनेही कलकत्ता ने पूजन किया, पूजन के आचार्य सुरेश शास्त्री रहें।कार्यक्रम की देखरेख पुजारी योगेंद्र दास, सुनील शास्त्री, रोहित शास्त्री व नितेश शास्त्री ने किया।श्रीमहंत जगदीश दास के दिशानिर्देशन में विगत 50 वर्षों से लगातार हनुमान बाग मंदिर अपने उतरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। हनुमानजी के भव्य मंदिर का सौन्दर्यीकरण करने के बाद महंत जी ने भगवान सीताराम, भगवान शंकर व मां दुर्गा जी का भव्य मंदिर बनवाया और दिव्य अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा करायी जिसकी ध्वज पताका लहरा रही है। मंदिर में लगातार अखंड सीताराम नाम संकीर्तन के साथ दीन दुखियों असहायों को भोजन वस्त्र आदि वितरण किया जाता है। पिछले दस वर्षों से लगातार सायंकालीन अन्नक्षेत्र चलाया जा रहा है जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करते है। श्रीमहंत जगदीश दास महाराज कहते हैं कि महालक्ष्मी माता जी को धन, सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की देवी माना गया है और प्राचीन काल से ही उनके पूजन की परम्परा चली आ रही है। भारतीय शास्त्रों में यह भी माना गया है कि लक्ष्मी स्वयं ‘रोग निरोधक शक्ति’ के रूप में प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में विद्यमान रहती हैं और शरीर के समस्त रोगों एवं विकारों को दूर कर उसे आंतरिक तथा बाह्य भोगों का आनंद लेने योग्य बनाती हैं। हिन्दू धर्म ग्रंथों एवं शास्त्रों में यह भी माना गया है कि लक्ष्मी चंचल स्वभाव की होती है, इसलिए यह कभी भी अधिक समय तक किसी एक निश्चित स्थान पर टिककर नहीं रह सकती। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भवर लाल सनेही,पुष्पा सहित कलकत्ता सहित देश के अन्य शहरों से सौकड़ों भक्त आये थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें