: सेवा भाव के रुप में मनाया गया गुरु हरगाेविंद साहिब का प्रकाशोत्सव
बमबम यादव
Sat, Jun 22, 2024
सेवा होते ही रहना चाहिए-गौरव दयाल


गुरू द्वारा का यह कार्य समाज के हित में और बहुत ही पुण्य का काम है: प्रवीण कुमार
अयोध्या। रामनगरी के नजरबाग के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुनानक गाेबिंद धाम अयोध्या में सिख धर्म के छठवें गुरु हरगाेविंद साहिब महाराज का पावन प्रकाश आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसके उपलक्ष्य में चिकित्सा शिविर कैम्प लगाकर विशाल लंगर चलाया गया। भारत की अग्रणी चिकित्सकीय संस्था मेदान्ता के विशेषज्ञों द्वारा एक टीम डा अनिल कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर कैम्प का शुभारंभ कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार व ऐतिहासिक गुरुद्वारा के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। चिकित्सा शिविर में 168 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
डा अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी, एसपीओ टू, वजन बीएमआई की जांचे निःशुल्क किया गया साथ लोगों को दवा भी दिया गया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस प्रकार का कार्य बराबर होते रहना चाहिए, जिससे गरीब, असहायों व कमजोर लोगों की मदद हो सके।
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में गुरू द्वारा नजर बाग स्थित है। जब से नजर बाग गुरू द्वारा स्थापित हुआ है। तब से वह लगातार समाज की निरंतर सेवा करते हुए चला आ रहा है। यहां पर बराबर कोई न कोई सेवा का कार्यक्रम चलता रहता है, जिससे समाज का हित और गरीब, असहाय, कमजोर लोगों की सेवा हो सके। यहां प्रति दिन लंगर चलता है जो श्रद्धालु बाहर से यहां आते हैं वह लंगर प्रसाद ग्रहण करते हैं।गुरू द्वारा का यह कार्य समाज के हित में और बहुत ही पुण्य का काम है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख धर्म के छठवें गुरु हरगाेविंद साहिब महाराज का पावन प्रकाश पर्व निःशुल्क नेत्र चिकित्सा समर्पित है। जिसका आयोजन खालसा फाउंडेशन की तरफ से किया गया। इस कैम्प में सैकड़ों की संख्या में लोग लाभांवित हुए। उन्होंने बताया कि खालसा फाउंडेशन गरीब, असहाय व कमजोर जरूरतमंदों को भोजन आदि उपलब्ध कराता है। आये हुए अतिथियों का स्वागत गुरूद्वारा के सेवादार नवनीत सिंह निशू ने किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन