Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा सम्मान व्यापारियों को मिला है: प्रदीप

बमबम यादव

Wed, Feb 21, 2024

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने करतलिया बाबा आश्रम में दर्शन पूजन कर करतलिया पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास का लिया आशीर्वाद

करतलिया पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास का आशीर्वाद लेते सपा नेता प्रदीप जायसवाल

रामनगरी में समाजवादी का दशकों से परचम लहरा रहें महंत बालयोगी रामदास

अयोध्या।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाई जा रही पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत मंडलीय व्यापारी पीडीए पंचायत अयोध्या मंडल का आयोजन प्रेस क्लब अयोध्या में किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है सबसे ज्यादा सम्मान व्यापारियों को मिला है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में चुंगी व्यवस्था समाप्त किया गया धारा 3/7 को स्थगित किया गया है। व्यापारी के लिए बीमा योजना लागू किया उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारीयो का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है चाहे अयोध्या के तथाकथित विकास के नाम पर तथा अन्य योजनाओं के नाम पर व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में व्यापारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जीताकर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनाएगी। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न व्यापारी समाज का हो रहा है। व्यापारी समाज लामबंद होकर सपा प्रत्याशी को चुनाव जीता कर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडे ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार सभी वर्गों के विकास का काम की किया है और व्यापारियों का सम्मान बढ़ाने का भी काम किया है। सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा सरकार में जो जनकल्याण योजनाओं को लागू किया था वह योजनाए इस सरकार ने बंद कर दिया है जो विकास पूर्व  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार में हुआ था उतना विकास आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा की सभी नेता कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से ही लग जाना चाहिए ताकि केंद्र की सरकार समाजवादी पार्टी के सहयोग से इंडिया गगठबंधन की सरकार बने। कार्यक्रम के अध्यक्षता सपा व्यापार सभा जिलाअध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता नंदू एवं संचालन मंडल प्रभारी व्यापार सभा के के गुप्ता ने किया। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पीडीए पखवाड़ा में मंडलीय सम्मेलन मे समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल को माला पहनकर स्वागत किया गया और स्मृति चिह्न भेट किया। प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा ने अयोध्या जाकर कर मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित सिद्ध पीठ श्रीकरतलिया बाबा आश्रम में दर्शन पूजन किये। इसके साथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन पांडे, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडे, छेदी सिंह छेदी सिंह, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष  नंद कुमार गुप्ता महानगर महासचिव हमीद जाफर मिशन ,के के गुप्ता, अमृत राजपाल डॉक्टर अजय चौरसिया, हलीम पप्पू आदि शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें