: आदित्य भवन के गौशाला में हुआ पूजन, दिलाया गया संकल्प
बमबम यादव
Tue, Apr 29, 2025
आदित्य भवन के गौशाला में हुआ पूजन, दिलाया गया संकल्प
अयोध्या के आदित्य भवन के महाराज जी के साथ रामनगरी अयोध्या के विशिष्ट संतों ने किया गौशाला पूजन,संतों का हुआ अभिनन्दन
अयोध्या। रामनगरी के आदित्य भवन समाजसेवी में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आदित्य भवन ट्रस्ट की ओर से एक विशाल गौशाला का विधिवत पूजन किया गया। यह गौशाला करीब 8 एकड़ में बना है जो पूर्णता आधुनिक रुप से बना है,जहां पर सौकड़ों गौवंश की सेवा की जा रही है।आदित्य भवन के महाराज जी ने गौवंशों का पूजन अर्चन कर गौ सेवा और गौ रक्षा का संकल्प भी लिया। इस पूजन के कार्यक्रम में लगातार दो दिनों तक रामनगरी के विशिष्ट संतों का समागम हुआ। आदित्य भवन के ओर से आये हुए अतिथियों का स्वागत भी किया गया। आदित्य भवन से जुड़े हरिओम राय कहते है हमारे महाराज जी कहते है भगवान सभी जगह है जीवों में भी भगवान है। सभी की सेवा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस पूजन कार्यक्रम में आये सभी संतों का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास, निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, महंत अवधेश दास,महंत रामकुमार दास, महंत गिरीश दास, महंत हरिभजन दास, महंत जनार्दन दास, संत रामनंदन दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन