Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या को संवारने का काम कर रहे पीएम मोदी : शिव प्रताप शुक्ला

बमबम यादव

Sun, Nov 26, 2023

हिमाचल के राज्यपाल ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने कराया पूजन, रामलला का किया दर्शन

अयोध्या। शनिवार को हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अयोध्या पहुंचे उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेका और फिर राम लला का दर्शन किया। इसके बाद राम मंदिर का अवलोकन किया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हनुमान जी से करते हुए कहा कि भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने की हनुमान जी प्रतीक्षा कर रहे हैं, हनुमान के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को संवारने का कार्य कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि जो अयोध्या सूनी थी, अब वह अयोध्या पूरी तरह से दीपावली से जगमगाती रहेगी। प्रभु श्री राम अपने स्थान को प्राप्त करेंगे। और देश की जनता प्रभु श्री राम को प्राप्त करेंगी। पूरा देश इसकी प्रतीक्षा कर रहा है। 22 जनवरी कब होगी, जिस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ करके श्री राम को उनके स्थान पर विराजमान करके अपने को साष्टांग प्रणाम करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व में अन्य तीर्थों की अपेक्षा अयोध्या पहले सूनी दिखाई देती थी, लेकिन जब भगवान राम को यहां आना है, तो अयोध्या को दूसरे रूप में भगवान ने खुद निखार दिया है । उन्होंने यहां के माहौल को कुछ अलग तरह से बना दिया है। इसके संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माध्यम बनाया, देश की जनता को तथा सभी राम भक्तों को, भगवान ने कहा कि वे अब आ रहे है। अयोध्या पूरी तरह से बदल रही है, जैसे काशी बदली, उज्जैन बदल रहा है। बद्रीनाथ या फिर केदारनाथ का भी बदलाव हो रहा है। उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों पर हिमाचल के राज्यपाल ने कहा मजदूरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जितना संभव हो उतना प्रयास किया जा रहा है। भगवान की कृपा से सब ठीक ठाक बाहर निकल आएंगे। राज्यपाल को हनुमानगढ़ी में वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने दर्शन पूजन कराया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें