: भगवान श्रीरामलला सरकार की सजी फूलबंगला झांकी
बमबम यादव
Thu, Aug 7, 2025
भगवान श्रीरामलला सरकार की सजी फूलबंगला झांकी
पुत्रदा एकादशी पर श्रीराम लला सरकार को फूलों से सजाया और लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग
रामलला को भोग और फूल बंगले की झांकी श्रीपंच तेरह भाई त्यागी खालसा, खाक चौक व श्री संकट मोचन हनुमान किला महंत परशुराम दास की ओर से रहा समर्पित
अयोध्या।गर्मी की ऋतु में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए फूल बंगले की झांकी सजाई जाती है। पुत्रदा एकादशी तिथि पर श्रीराम लला सरकार को फूलों से सजाया और 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को चांदी के झूले पर विराजमान श्री रामलला को एकादशी तिथि पर विविध प्रकार। के फूलों से सजाया गया और इस वर्ष प्राण प्रतिष्ठित हुए राजा राम दरबार को भी विविध प्रकार से फूलों से सजाया गया, जिससे कि रामलला को गर्मी से बचाया जा सके। फूल बंगले की झांकी के साथ विशेष पूजन किया गया। रामलला को भोग और फूल बंगले की झांकी श्रीपंच तेरह भाई त्यागी खालसा, खाक चौक व श्री संकट मोचन हनुमान किला महंत परशुराम दास की ओर से समर्पित था। महंत परशुराम दास ने बताया कि राम मंदिर का फैसला आने के लिए श्री रामनवमी पर 10 वर्ष पहले से श्री राम महायज्ञ का अनुष्ठान प्रारंभ हुआ था जो आज भी जारी है और फैसले के बाद जब प्रभु श्री राम लला अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए तब से संतो के आशीर्वाद से श्रीराम लला का फूल बंगला श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी को किया जा रहा है इस वर्ष भी विविध प्रकार के फूलों से श्री राम लला, राम दरबार और मंदिर परिसर में उपस्थित हनुमानजी महाराज सहित सभी मंदिरों को फूलों से सजा सभी भगवान फूल बंगला भी विराजमान हुए 4 बजे खाक चौक से सैकड़ो की संख्या में संत महंत भक्त पैदल चलकर श्री राम जन्मभूमि पहुंचे दर्शन पूजन किया, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सभी संतों का स्वागत किया एक साथ सभी लोगों ने राम दरबार का दर्शन किए ऐसा मनोरम दृश्य प्रभु की कृपा से ही प्राप्त होता है और उनकी इच्छा से आगे भी श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर यह आयोजन होता रहेगा। फूल बंगला के साथ ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया और सभी में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में संत महंत मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन