Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भाजपा सरकार से जनता हैरान परेशान, निकाय चुनाव में सपा की होगी जीत: पारसनाथ

बमबम यादव

Fri, Apr 14, 2023

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का करतलिया बाबा आश्रम में हुआ जोरदार स्वागत

सपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते महंत बालयोगी रामदास महाराज

अयोध्या नगर निगम में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: महंत बालयोगी रामदास

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने समाजवादी नेता पूर्व मंत्री जयशंकर पाण्डेय पर भरोसा करते हुए उनके पुत्र डा आशीष पाण्डेय दीपू को मेयर प्रत्याशी बनाया है। अयोध्या नगर निगम से युवा प्रत्याशी डा आशीष पाण्डेय दीपू के प्रत्याशी बनते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा नेता पारसनाथ यादव समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी के एकमेव धर्माचार्य करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर के संयोजन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा नेता पारसनाथ यादव का जोरदार स्वागत समारोह करतलिया बाबा आश्रम में किया। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत की हुंकार भी भरी। स्वागत से अभीभूत जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पूरे देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता हैरान परेशान है।भाजपाई कानून की धज्जियाँ उड़ा रहें है। आज हर कोई हैरान परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी की तरह आशा भरी निगाह से देख रही है। नगर निकाय चुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। हमारे कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा सरकार के जुल्म अत्याचार की कहानी व अखिलेश जी के द्धारा किये गए कार्यों को बताने का काम करेंगे।
स्वागत समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रामाकांत यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। यह जीत गरीब, किसान नौजवान की होगी। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद भी हमे मिल रहा है। कार्यक्रम के संयोजक करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है। हम सबके नेता अखिलेश यादव जी ने दादा जयशंकर पाण्डेय जी का सम्मान करते हुए उनके पुत्र डा आशीष पाण्डेय दीपू को टिकट देकर नौजवानों को बढ़ाने का काम किया है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत जबरदस्त उत्साह है। अयोध्या नगर निगम में समाजवादी पार्टी की इस बार ऐतिहासिक जीत होगी। यह चुनाव हम सब पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन के नेतृत्व में लड़ रहे है। समाजवादी पार्टी हर कार्यकर्ता पवन पाण्डेय बन कर चुनाव लड़ेगा। इस मौके पर चौधरी बलराम यादव, आशू यादव,विमल मिश्रा एडवोकेट सहित बड़ी में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें