Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: साकेत कला रामोत्सव के रूप में आयोजित हुई चित्रकला प्रदर्शन

बमबम यादव

Fri, Feb 9, 2024

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या के चित्रकला विभाग में वार्षिक चित्रकला प्रदर्शनी  “साकेत -कला रामोत्सव“ के रूप में आयोजित की गई।  जिसका उद्घाटन प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीदीप कृष्ण वर्मा  तथा राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो लक्ष्मी कुमार मिश्र, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी में राम तथा रामायण आधारित चित्रों को प्रदर्शित किया गया था जिसमें कम से कम सौ के आसपास चित्रों थें और यह प्रदर्शनी महाविद्यालय के चित्रकला विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी कलाकारों द्वारा  चित्रित किया गया था।यह सभी चित्र  एक्रेलिक  रंग , तैल रंग , जल रंग तथा विभिन्न माध्यमों से कनवास ,कपड़े, कागज, प्लाई इत्यादि विभिन्न धरातलों पर  तैयार किए गए । प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि में चित्रों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि साकेत महाविद्यालय के यह  उभरते हुए कलाकार देश के बड़े कलाकार बनकर अयोध्या का नाम रोशन करेंगे। प्राचार्य श्री सिंह ने कलाकारों को आशीर्वचन देते हुए उनके भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दिया तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते आशीर्वचन प्रदान किया ।कार्यक्रम की संयोजिका तथा विभागाध्यक्ष डॉ कुमुद सिंह ने प्रदर्शनी का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि मनुष्य जब चित्र सिरजता है या कोई भी कला रचना करता है तो उसे आनंद की अनुभूति होती है और इसी आनंद की अनुभूति में वह दूसरों को शामिल कर लेना चाहता है। प्राची,सपना, श्वेता, सौरभ,  अतुल,  अविनाश, प्रिया,पूर्वी, रविंद्र, प्रतीक्षा, अंजली, आरती, शुभी,निशा, आयुष, आकांक्षा, प्रीति, तान्या, रिंकू इत्यादि कलाकारों ने डॉ  अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में प्रदर्शनी में प्रतिभाग  किया।इस अवसर पर डॉ बुशरा खातुन, डॉ पूनम जोशी, डॉ श्रृचा पाठक, डॉ उपमा वर्मा, अनामिका माथुर उपस्थिति रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें