: वैदिक मंत्रों के बीच हनुमान बाग में मंदिर में पड़ रही आहुतियां
बमबम यादव
Sun, Mar 9, 2025
वैदिक मंत्रों के बीच हनुमान बाग में मंदिर में पड़ रही आहुतियां
महालक्ष्मी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उल्लास अपने चरम पर
सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा महालक्ष्मी जी की प्रतिष्ठा
महंत जगदीश दास के दिशानिर्देशन में भगवान सीताराम, भगवान शिव, मां दुर्गा व हनुमानजी का भव्य मंदिर की ध्वज पताका लहरा रही
अयोध्या। रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठों में शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर में महादेवी महालक्ष्मी जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में यज्ञ अनुष्ठान हो रहा है जिसमें वैदिक आचार्यो द्धारा प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां डाली जा रही है। महोत्सव का उल्लास व उमंग अपने चरम पर है। महोत्सव की अध्यक्षता हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास जी महाराज कर रहें है। महालक्ष्मी जी का मंदिर बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है मंदिर के निर्माण में राजस्थान के पत्थरों का उपयोग किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजन हनुमान बाग सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। महोत्सव का मुख्य उत्सव सोमवार को होगा जिसमें महालक्ष्मी जी का प्राण प्रतिष्ठा होगा।इसके बाद विशाल भंडारा होगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजेश सनेही व श्रीमती सीमा सनेही कलकत्ता है। कार्यक्रम की देखरेख पुजारी योगेंद्र दास, सुनील शास्त्री, रोहित शास्त्री व नितेश शास्त्री कर रहें है। श्रीमहंत जगदीश दास के दिशानिर्देशन में विगत 50 वर्षों से लगातार हनुमान बाग मंदिर अपने उतरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। हनुमानजी के भव्य मंदिर का सौन्दर्यीकरण करने के बाद महंत जी ने भगवान सीताराम, भगवान शंकर व मां दुर्गा जी का भव्य मंदिर बनवाया और दिव्य अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा करायी जिसकी ध्वज पताका लहरा रही है। मंदिर में लगातार अखंड सीताराम नाम संकीर्तन के साथ दीन दुखियों असहायों को भोजन वस्त्र आदि वितरण किया जाता है। पिछले दस वर्षों से लगातार सायंकालीन अन्नक्षेत्र चलाया जा रहा है जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करते है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भवर लाल सनेही,पुष्पा सहित कलकत्ता व देश के अन्य शहरों से भक्त आये है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन