Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या में पहली बार 4डी मंदिर से “लक्ष्मी-नारायण“ के दर्शन का अवसर

बमबम यादव

Sun, Apr 21, 2024

कलर्स ने स्थापित किया अद्भुत मंदिर

अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी आयोध्या में पहली बार ऐसी धार्मिक स्थापना हुई है जिसने आराधना और पारलौकिक अनुभव को एक नई गतिशीलता प्रदान की है। कलर्स टीवी चैनल ने अपने दर्शकों को ’लक्ष्मी नारायण’ के दिव्य दर्शन देने के लिए राम की पैड़ी घाट पर एक नवीन और बहु-आयामी 4डी एंगेजमेंट मंदिर की स्थापना की है, ताकि लोगों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के अद्भुत दर्शन का विविध अनुभव प्राप्त हो सके। इस अद्भुत 4डी मंदिर की स्थापना के बाद, अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों और प्रयात्रियों को पहली बार भगवान लक्ष्मी-नारायण के अनोखे दर्शन करने का अनुभव मिलेगा। इस मनमोहक मंदिर के रूप में, एक विशाल 12 फीट का 4डी लक्ष्मी नारायण मंदिर निर्मित किया गया है और दर्शक इसका आनंद 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक केवल राम की पैड़ी घाट पर उठा सकते हैं। इस बात पर दृढ़ विश्वास रखते हुए कि “हर घर में लक्ष्मी नारायण का वास है“, कलर्स का आगामी पौराणिक शो ’लक्ष्मी नारायण’ 22 अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे प्रसारित होगा, और यह अपने दर्शकों को सुख, सामर्थ्य और संतुलन का खजाना हासिल करने की कुंजी प्रदान करेगा, तथा उन्हें अपने घरों में समृद्धि का स्वागत करने के लिए प्रेरित करेगा। शो दर्शकों को ’लक्ष्मी’ और ’नारायण’ के दिव्य अवतार की यात्रा से रूबरू कराएगा, जिसमें उन्हें उनकी अनसुनी कथाओं के दर्शन होंगे, जहां वे स्वयं परमेश्वर होने के बावजूद समकालीन चुनौतियों और आकांक्षाओं से गुजरते हैं, जिससे दर्शकों को आज की आधुनिक दुनिया के लिए प्रासंगिक अनुभव प्राप्त होगा। भव्यता का परिचायक बनने वाले सेट डिजाइन और श्रेष्ठ वी.एफ.एक्स के साथ, इस शो में श्रीकांत द्विवेदी और शिव्या पठानिया क्रमशः भगवान नारायण और देवी लक्ष्मी की भूमिका में हैं।बहुत से लोगों के लिए, अयोध्या की यात्रा एक आनंदमय अनुभव होती है। इस विशेष दिन पर, कई लोगो ने  अपने धार्मिक समूहों के साथ लक्ष्मी नारायण के 4क् मंदिर का अनुभव लिया । एडी डांस एकेडमी ने एक विशेष धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किया, और अयोध्या के पुलिस अधिकारी भी लक्ष्मी नारायण का विशेष दर्शन किया। आयोध्या के निवासियों के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशी की बात है कि उनकी धरती पर ऐसी एक विशिष्ट स्थापना हुई है जो धार्मिक परंपरा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग करती है। यह स्थान न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संरक्षण करेगा, बल्कि नवीन आरामदायक तरीकों से पवित्र अनुभव भी प्रदान करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें