Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर हनुमान बाग में चल रहा संपूर्ण देश के खास व्यंजनों का भंडारा

बमबम यादव

Thu, Jan 18, 2024

अयोध्या अध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी तो पहले ही थी, अब मोदी जी व योगी जी की सरकार के विशेष प्रयोजन से कायाकल्प हो रहा है: महंत जगदीश दास

हनुमान बाग व काशीराम कालोनी परिक्रमा मार्ग पर चल रहा विशाल अन्न क्षेत्र, हजारों लोग ग्रहण कर रहें भगवान का प्रसाद

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान रामनगरी में संपूर्ण देश के खास व्यंजनों की उपलब्धता होगी। इसके लिए प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में विशेष प्रबंध कर रहा है। मुख्य द्धार पर वृहद भंडारा संचालित किया गया है। देश के विभिन्न प्रांतों में को भोजन इस भंडारे में रामभक्तों को मिलेगा। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान रामनगरी में संपूर्ण देश के खास व्यंजनों की उपलब्धता हनुमान बाग में किया गया है जिसकों लेकर पूरे भारत करीब आधा दर्जनप्रांतों से विशेष कारीगर लगायें गयें है। जो प्रतिदिन बदल बदल कर रामभक्तों को प्रसाद ग्रहण करा रहें है। यह व्यवस्था हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के संयोजन में हनुमान बाग सेवा संस्थान द्धारा किया गया है।मंदिर के श्री महंत जगदीश दास महाराज अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को और भी भव्य बना रहें है। मंदिर को विशेष फूलों से सजाया जा रहा है। रंग बिरंगी लाइटें सजावट में चार चांद लगा रहें है।हनुमान बाग मंदिर में विशाल अन्न क्षेत्र शुरु हो गया है। जिसमें हर दिन अलग अलग विविध पकवानों से रामभक्तों की सेवा हो रही है।बाहर से आने वालो भक्तों को प्रसाद रुप में विशेष प्रकार से बने मेवा के लड्डू का प्रसाद भी दिया जायेगा, जो देशी घी से निर्मित हो रहा है। रामभक्तों की सेवा को लेकर हनुमान बाग में वृहद स्तर तैयारी की जा रही है। जिसमें कई प्रदेश के कारीगरों द्धारा भोजन प्रसाद बनाया जा रहा है। जिसमें विशेष रुप से पंजाबी, मराठी, गुजराती, साउथ इंडियन कारीगर लगाये जा गये है। जो हर दिन रामभक्तों को भोजन प्रसाद की सेवा देगें। यह पूरा भव्य आयोजन हनुमान बाग सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के संयोजन में हो रहा है। श्रीमहंत जगदीश दास ने कहा कि भव्य राममंदिर बन रहा हर सनातनी को खुशी है। हमने, आपने या अयोध्यावासियों ने नहीं सोचा होगा कि यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे सच कर दिया। महंत जगदीश दास ने कहा कि राम मंदिर बनना यह मेरा ही नहीं, देश के जन-जन का सपना था। यह मूर्त रूप ले रहा है। जितना आनंद हमें है, सभी सनातनियों को भी है। देश के कोने-कोने से आने वाले लोग सबकुछ न्योछावर करने को तैयार है। महंत जगदीश दास ने कहा कि अयोध्या अध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी तो पहले ही थी। अब मोदी सरकार व योगी जी की सरकार के विशेष प्रयोजन से कायाकल्प हो रहा है। हनुमान बाग में रामभक्तों की सेवा व्यवस्था में सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री व नितेश शास्त्री लगे हुए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें