Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरुपूर्णिमा के मौके पर रामनगरी में पूरी भव्यता से बयां हुई गुरुमहिमा

बमबम यादव

Fri, Jul 11, 2025
गुरुपूर्णिमा के मौके पर रामनगरी में पूरी भव्यता से बयां हुई गुरुमहिमा राम नगरी में चुहुओर रहा उल्लास,मेले जैसे महौल में घर्मनगरी पटी भक्तों से हनुमानगढ़ी, लक्ष्मण किला, सियाराम किला, रंग महल, रामलला सदन देवस्थान, हरिधाम गोपाल पीठ, राम कचेहरी व तुलसीदास जी की छावनी  सहित सौकड़ों मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया महोत्सव अयोध्या। प्रचीनतम परंपरा में गुरु का स्थान अप्रतिम है, गुरु की तुलना ब्रह्मा, विष्णु और महेश से की गई है। गुरुपूर्णिमा के मौके पर रामनगरी में यह सच्चाई पूरी भव्यता से बयां हुई।बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के आवास पर भी गुरुपूर्णिमा की रौनक छाई रही।श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के चरणों में आस्था अर्पित करने वालों का सैलाब उमड़ा। भक्तों की लंबी कतार पूरे दिन श्रीमहंत ज्ञानदास जी की चरण रज लेने के लिए उत्सुक रही।उनके उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास सहित अन्य शिष्य महंत रामप्रसाददास, वरिष्ठ पुजारी हेमंतदास, महंत अजितदास, महंत रामदास,अभिषेक दास, अंकित दास,शिवम श्रीवास्तव के अलावा राजस्थान, हरियाणा,कलकत्ता आदि प्रांतों के सैकड़ों भक्तों ने श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज का पूजन कर उनकी आरती उतारी। आचार्य पीठ लक्ष्मण किला मे भी गुरुपूर्णिमा के मौके पर आस्था के केंद्र में रहा। महोत्सव का शुभारंभ किलाधीश महंत मैथली रमण शरण ने पीठ के संस्थापक आचार्य स्वामी युगलानन्द शरण के विग्रह सहित अन्य पूर्वाचार्यों का पूजन-अभिषेक कर किया। तदुपरांत देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने महंत मैथली रमण शरण का पूजन शुरू किया। व्यवस्था में मंदिर के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण लगे रहे। रामानुज परंपरा की शीर्ष पीठ जहां भगवान का नामकरण संस्कार हुआ था रामलला देवस्थान में भी गरुपूर्णिमा का गौरव बयां हुआ। पीठाधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य के संयोजन में प्रात: से ही आचार्य पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। पूर्वाह्न दूर-दराज से आए भक्तों ने स्वामी राघवाचार्य का पूजन शुरू किया। प्रतिष्ठित पीठ सियाराम किला झुनकी घाट मंदिर के महंत करुणानिधान शरण व प्रख्यात कथावाचक मंदिर के अधिकारी प्रभंजनानन्द शरण ने संस्थापक एवं साधना-सिद्धि के पर्याय रहे स्वामी झुनझुनियां बाबा सहित अन्य पूर्वाचार्यों का पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। पूजन करने वालों में मंदिर से जुड़े शिष्य समाजसेवी उत्तम बंसल व गरिमा बंसल ने गुरु पूजा की।अनुष्ठान के क्रम में दर्जनों साधकों ने सुंदरकांड का सामूहिक पारायण किया। मधुर उपासना परंपरा की प्रधान पीठ रंगमहल में भी गुरुपूजन की छटा बिखरी। रंगमहल के महंत रामशरणदास ने पूजन की शुरुआत पूर्वाचार्यों के पूजन से की। इसके बाद दूर-दराज से आए शिष्यों ने उनका पूजन शुरू किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में पुजारी साकेत जी व राहुल जी लगे रहे। प्रसिद्ध पीठ हनुमत निवास में पीठाधिपति महंत मिथलेश नन्दनी शरण के संयोजन में प्रात: से ही गुरु मंत्र का जप शुरू हुआ। बड़े महाराज जी पूज्य सियाशरण महाराज का पूजन किया गया। इसके बाद महंत मिथलेश नन्दनी शरण जी ने अपने उदबोधन में गुरु की महिमा का विवेचन किया। इसके बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने महंत मिथलेश नन्दनी शरण का पूजन किया। राम चरित्र मानस भवन मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा पर आस्था अर्पित हुई। महंत अर्जुन दास महाराज के संयोजन में महोत्सव मनाया गया। महोत्सव की देखरेख उनके योग्य शिष्य पार्षद अनुज दास ने किया।तुलसी दास जी की छावनी में भी गुरु पूर्णिमा पर आस्था अर्पित हुई। मंदिर प्रतिवर्ष की बात इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अतिथियों का स्वागत पीठ के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनार्दन दास जी महाराज ने किया। राजगोपाल मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव। अतिथियों का स्वागत शरद जी ने किया। तो वही राम कचेहरी मंदिर में महंत शशिकांत दास के सानिध्य में मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव महोत्सव।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें