Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम मंदिर के लिए अब विदेश से भी रामभक्त कर सकेंगे दान

बमबम यादव

Thu, Oct 19, 2023

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया एकाउंट नम्बर

अयोध्या। विदेश में बैठे श्रीराम भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब वो भी श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ रामलला को दान कर सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बीते सप्ताह एफसीआरए की स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। जिसको केंद्र सरकार ने सशर्त स्वीकृति दे दी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को जारी संदेश में बताया कि विदेशी मुद्रा दान प्राप्त करने के लिए विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010 के अंतर्गत एफसीआरए की मान्यता मिल गई है। इसके तहत लेकिन विदेशी स्रोतों से प्राप्त होने वाला कोई भी स्वैच्छिक योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक की 11 संसद मार्ग नई दिल्ली की मुख्य शाखा के खाता संख्या में ही स्वीकार होगा। अन्य किसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की अन्य किसी शाखा में भेजा गया धन स्वीकार नहीं किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के साथ ही देश भर के लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की थी। जिसके बाद जनवरी 2021 में 45 दिवसीय निधि समर्पण अभियान पूरे देश भर में चलाया गया। जिससे 11 करोड़ लोग जुड़े और 3000 करोड़ से अधिक दान देशभर राम भक्तों ने दिया।बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने भी राम मंदिर में अपना सहयोग स्वरूप समर्पण करने की इच्छा जताई थी, लेकिन विदेशी दान अधिनियम के तहत ट्रस्ट की मान्यता पूरा न होने के कारण यह स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। अब भारत सरकार ने विदेशी मुद्रा दान प्राप्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दुनिया भर के रामभक्तों के लिए बड़ी सौगात दी है।

इस खाते में कर सकेंगे दान
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा 11, संसद मार्ग नई दिल्ली
खाता संख्या :-42162875158
आईएफएससी कोड : - एसबीआईएन0000691
खाताधारक का नाम :- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
स्विफ्ट कोड : - एसबीआईएनआईएनबीबी104

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें