: नवनिर्वाचित अखिल भारतवर्षीय तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष का जैन मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
बमबम यादव
Wed, Feb 14, 2024
कार्यक्रम का शुभारंभ संघस्थ ब्रह्मचारिणी बहनों के द्वारा मंगल गीत व द्वीप प्रज्जवलित के साथ हुआ

जम्बूप्रसाद जैन एवं उनकी पत्नी श्रीमती सरोज जैन ने तीर्थकर भगवंतों की जन्मभूमि पर रत्नवृष्टि करके सभी का रत्न वितरित किये
पीठाधीश श्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी जी ने श्री जम्बूप्रसाद जी का तिलक लगाकर के मुकुट पहनाकर एवं 21 किलो बड़ी फूलमाला पहनाकर कर आशीर्वाद दिया
अयोध्या। रायगंज स्थित भगवान ऋषभदेव दिगम्बर जैन मंदिर परमपूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में आशीर्वाद समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारत वर्ष के समस्त जैन तीर्थों के अध्यक्ष का चुनाव पाँच वर्ष में होता है उसी के अन्तर्गत गाजियाबाद निवासी श्रेष्ठी जम्बूप्रसाद जैन का निर्विरोध चयन किया गया। जिसमें लगभग भारत वर्ष के 6 हजार मेंबर हैं देश के कोने-कोने में जो अपने अपने मतों का प्रयोग करके एक जिम्मेदार व्यक्ति के हाथ में तीर्थों की बागडोर सौंपते हैं एवं उसके संचालन का पदभार देते हैं। उसी शृंखला चांदवड (नासिक) स्थित णमोकार तीर्थ पर आपको 29 जनवरी को चुनाव अधिकारी सुमेर काला के द्वारा आपको निर्विरोध भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में संघस्थ ब्रह्मचारिणी बहनों के द्वारा मंगल गीत से सभा का प्रारम्भ हुआ इसी शृंखला में द्वीप प्रज्जवलित करने का सौभाग्य श्री जम्बूप्रसाद जी जैन, अनिल जी जैन, अमरचंद जी जैन, आदीश जैन, विजय जैन ने किया सर्वप्रथम जम्बूप्रसाद जी जैन एवं उनकी पत्नी श्रीमती सरोज जी जैन ने तीर्थकर भगवंतों की जन्मभूमि पर रत्नवृष्टि करके सभी का रत्न वितरित किये। श्री जंबूप्रसाद के सुपुत्र संजय जैन, पंकज जैन सपत्नी पधारें उनका भी समिति के द्वारा सम्मान किया गया। अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के मंत्री श्री विजय कुमार जी ने बताया कि परमपूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ सानिध्य में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान की अध्यक्ष पीठाधीश श्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी जी ने जम्बूप्रसाद जी का तिलक लगाकर के मुकुट पहनाकर के एवं 21 किलो बड़ी फूलमाला पहनाकर के सम्मान किया गया एवं इस अवसर पर अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।जम्बूप्रसाद जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज जी जैन का स्वागत पगडी लगाकर के श्रीमती स्मृति जैन, लखनऊ के द्वारा किया गया। इसी क्रम में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ निर्भीक होकर के आपको क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करना है। श्री अनिल कुमार जी ने आए हुए समस्त महानुभावों का अभिनंदन स्वागत भाषण के द्वारा किया। श्री विजय कुमार जी जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि श्री जम्बूप्रसाद जी एक श्रेष्ठी के साथ-साथ अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जो सबको जोड़कर के आगे बढ़ेगें संस्थान के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी ने कहा कि निर्विरोध होना सफलता की पहली सीढ़ी है। आज एक नये अध्याय का स्वर्णिम पृष्ठ प्रारम्भ हो रहा है जिसमें आपको अपने कार्यकलापों से विकास के कार्य को करना है। पूज्य माताजी साक्षात् सरस्वती है जिनका आशीर्वाद लेकर के आपने चुनाव के कार्य को प्रारम्भ किया था आज सफलता आपके साथ है आप सदैव विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहो यही हम सबकी शुभकामनाएँ हैं। पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने भाई जम्बूप्रसाद जी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर्तमान में क्षेत्रों पर जहाँ जो परम्परा है उसे बदला ना जाये पंथवाद को छोड़कर के आपको आगे बढ़ना है समाज में सामजस्य हमेशा बनाये रखना है देवशास्त्र गुरु की भक्ति करते हुए क्षेत्रों का विकास करना है। श्री जंबूप्रसाद जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं सर्वप्रथम तीर्थ क्षेत्रों के जो मुकदमें चल रहे हैं उनको समाप्त करने का सम्पूर्ण प्रयास करूंगा एवं जहाँ जो परम्परा है सदैव वो ही रहेगी माताजी के चरणों में प्रणाम करते हुए मैं संकल्प लेता हूँ कि सदैव क्षेत्रों के विकास के लिए ही कार्य करूंगा हर किसी व्यक्ति को अपने साथ लेकर चलूँगा प्राचीन परम्पराएँ सदैव यथावत रहेंगी उन्हें कहीं पर भी बिगाड़ने या नष्ट नहीं होने दूंगा। पूज्य माताजी को नवीन पिच्छी प्रदान करने का अवसर भी जंबूप्रसाद जी को प्राप्त हुआ। इसी शृंखला में अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री श्री अमरचंद जी जैन (उपाध्यक्ष) उत्तर प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष श्री जवाहर लाल जी जैन-सिकंद्राबाद, बच्चू जैन, लखनऊ, आदीश जैन, शुभचंद जैन, परमेंद्र जैन, निधेश जैन, निकलंक जैन, श्रीमती सुनयना जैन लखनऊ, जयकुमार जी जैन कोटा वाले, विकास जैन खारुपेटिया आसाम आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीवन प्रकाश जैन-जम्बूद्वीप ने किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन