Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सहज, सरल व्यक्तित्व ममत्व की साकार प्रतिमूर्ति थी नीरजा मिश्रा: कृपालुजी

बमबम यादव

Tue, Nov 5, 2024
सहज, सरल व्यक्तित्व ममत्व की साकार प्रतिमूर्ति थी नीरजा मिश्रा: कृपालुजी
अयोध्या एकेडमी की संस्थापिका श्रीमती नीरजा मिश्रा की 9वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार ने किया नमन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय,एक ऐसा विद्यालय जहां पर गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा के पठन पाठन हेतु पुस्तकें भी उपलब्ध कराया जाता है जो अयोध्या की गरिमा महिमा को और भी प्रभावित करता है वो विद्यालय अयोध्या एकेडमी है। अयोध्या एकेडमी को अपने खून पसीने से सीच कर स्थापित करने वाली श्रीमती नीरजा मिश्रा की 9वीं पुण्यतिथि बड़े ही सादगी के साथ विद्यालय परिवार ने मनाया। जिसमें रामनगरी के संत महंत व गणमान्य नागरिकों ने अपनी वाक्यमयी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मंगलभवन बड़ा स्थान पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामभूषण दास कृपालु जी महाराज ने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व ममत्व की साकार प्रतिमूर्ति थी श्रीमती नीरजा मिश्रा जी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा एवं कर्तव्यनिष्ठ जीवन की धनी प्रबन्धिका नीरजा मैम की नवीं पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन है।अयोध्या एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने कहा कि नीरजा मैम न केवल हमारे विद्यालय अपितु अन्य अनेक विभूतियो के लिए कर्म के प्रकाश के स्तम्भ के रूप में प्रतिष्ठित रही।उन्होने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना मार्च 2003 में की। उन्होने विद्यालय के प्रगति के लिए अपने जो पद चिन्ह अंकित किये थे। उन पर चलकर विद्यालय आज शिक्षा के उच्चतम शिखर पर पहुँच गया है। उनके निधन से विद्यालय को अपूर्णनीय क्षति हुई। जिसे कोई नही भर सकता परन्तु उनके दिखाए रास्ते पर विद्यालय परिवार को कर्तव्य पथ पर बढने की प्रेरणा मिलती रहे। शैक्षिक इतिहास में उनका नाम सदैव अमर रहेगा। आज के इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि श्रीमहंत रामभूषण दास कृपालु जी महाराज, महंत विवेकाचारी,प्रो अजय प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह प्रमुख मसौधा ब्लाक,सुधाकर पाण्डेय, रवि यादव, प्रबन्धक प्रदीप तिवारी, श्रीमती प्रियंका पाण्डेय जी, द्विविष्ठ द्विवेदी गौरी द्विवेदी प्रधानाचार्या सौम्या आचारी उपप्रधानाचार्य जितेंन्द कुमार, मृत्युजंय मिश्रा, यश वर्मा, अलोक दूवे, अमित गुप्ता, पिंटू, माझी,श्याम शुक्ला, रवि सिंह, कौशिक जी, रमेश जायसवाल, अखिलेश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें