Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महामंडलेश्वर श्रीमहंत राम कुमार दास को संत धर्माचार्यों के साथ सांसद बृजभूषण सिंह ने किया नमन

बमबम यादव

Tue, Nov 29, 2022

सरल स्वभाव के संत थे स्वामी राम कुमार दास: सांसद बृजभूषण सिंह

अयोध्या । रविवार सायंकाल अयोध्या के रामकोट स्थित श्री वेद मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अयाेध्यानगरी के संत-महंत और धर्माचार्यों ने साकेतवासी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रामकुमार दास महाराज काे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही आत्मा की शांति के लिए दाे मिनट का माैन रखा। श्री महाराज जी का पूरे भारत में दर्जनों स्थान है। उनका स्वर्गवास 21 नवंबर मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वादशी को हरिद्वार आश्रम में हुआ। श्री महाराज जी का अंतिम संस्कार सनातन साधु वैष्णव परंपरा के अनुसार वेद मंदिर के राम नरेश दास ने हरिद्वार में किया। सभा में रामलला सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि रामकुमार दास महाराज अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत थे। उनके साकेत गमन से हम सब शाेकाकुल और दुखी हैं। उनका यूं ही चला जाना संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।
कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महाराजश्री बहुत ही मिलनसार संत थे। उनके अंदर एक अद्भुत प्रतिभा थी। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। रसिक पीठाधीश्वर श्रीजानकीघाट बड़ास्थान के महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि स्वामी रामकुमार दास महाराज भले ही हम लाेगाें के साथ नही हैं। लेकिन वह सूक्ष्म रूप से हम सबके बीच में हैं।बड़ाभक्तमाल के महंत स्वामी अवधेश कुमार दास ने कहा कि महाराज जी संत थे और निरंतर सेवा करते रहते थे। हनुमानगढ़ी के महंत गौरी शंकर दास ने कहा कि महाराज जी संत सेवा गौ सेवक में हमेशा लीन रहते थे। जगतगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि संत और सनातन धर्म परंपरा के संवाहक थे राम कुमार दास जी महाराज।श्रद्धांजलि सभा में महंत राममंगल दास रामायणी, सनकादिक आश्रम महंत संतोष दास, रामचरित मानस विद्यापीठ महंत कमलादास रामायणी, महंत रामशंकर दास रामायणी, ने भी अपनी भाव पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर साकेत भवन महंत सीताराम दास, गाेवर्धन दास, पहलवान घनश्याम दास, आचार्य नारायण मिश्रा, प्रियेश दास, आचार्य वरूण दास, दिव्य कृष्ण शास्त्री, सतीश दास, अविनाश ओझा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें