Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: फूट-फूटकर रोए सांसद अवधेश प्रसाद, कहा दे देगें इस्तीफा

बमबम यादव

Sun, Feb 2, 2025
फूट-फूटकर रोए सांसद अवधेश प्रसाद, कहा दे देगें इस्तीफा दलित लड़की का खून से लथपथ नग्न अवस्था में मिला शव, गैगरेप के बाद हत्या की आशंका पर फूट-फूटकर रोए सांसद लड़की के हाथ पैर तोडे़ गये,आंखें फोड़ी गयी निर्मम हत्या और गैंगरेप की इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड से मिले जख्मों को फिर से किया ताजा हिंदू रीति रिवाज से परिवार को दाह संस्कार ना करके जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर पुलिस की अभिरक्षा में दफनाया गया, सांसद ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये देने की मांग की अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के सरदार पटेल नगर वार्ड के सहनवा में लापता दलित लड़की का शव ऐसी हालत मे मिला जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। लड़की के हाथ पैर तोडे़ गये और आंखें फोड़ी गयी निर्मम हत्या और गैंगरेप की इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड से मिले जख्मों को फिर से ताजा कर दिया। राम मंदिर से 3 किलोमीटर की दूरी पर हुए इस जघन्य अपराध से लोगों में दहशत फैल गई है। अयोध्याधाम के रामजन्मभूमि से सटे वार्ड सरदार पटेल नगर वार्ड के सहनवा में लापता दलित लड़की का शव मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद पत्रकार वार्ता में बोलते बोलते फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होने कहा अयोध्या की जनता ने उनको सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपते हुए लोकसभा भेजा था और वह उसे पूरा करने में नाकाम रहे। बताते-बताते पहले उनका गला भर आया फिर रोने लगे। कहा कि अगर बिटिया को इंसाफ नहीं दिला पाये तो फिर उस जिम्मेदारी का क्या मतलब जिसे अयोध्या की जनता ने उन्हे सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन और जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने उनको ढ़ांढस बधाते हुए कहा कि इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है, बिटिया को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ेगे। सांसद ने कहा अयोध्या नगर निगम के सरदार पटेल वार्ड के सहनवा में दलित बिटिया की हत्या हैवानियत शर्मसार करने वाली है जो दिल्ली के निर्भया कांड से कई गुना अधिक वीभत्स है। सांसद ने आरोप लगाया कि हिंदू रीति रिवाज से परिवार को दाह संस्कार ना करके जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर पुलिस की अभिरक्षा में दफनाया गया। सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये देने की मांग की।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें