Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बुल्डोजर समस्याओं का समाधान नहीं है : मिथलेश

बमबम यादव

Fri, Oct 6, 2023

न्याय ही समस्याओं का होगा समाधान

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के युवा नेता सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की नीतियों से जनता परेशान है।। देवरिया जनपद के रूद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर में 2 अक्टूबर को जो घटना घटी है वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार जांच और समाधान के बजाय जातीय स्वरूप और बुल्डोजर का इस्तेमाल कर रही है। दोनों परिवार के लोगों ने कहा कि राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दर्जनों प्रार्थना पत्र दिये गये जिसका समुचित निस्तारण किया गया होता तो यह घटना न होती। प्रदेश में हर माह थाना दिवस व तहसील दिवस मनाया जाता है जिसमें जिले के सारे अधिकारी बैठते हैं और फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है और इस डबल इंजन की सरकार पर सवाल खड़ा हो रहा है। श्री यादव ने कहा कि राजनेताओं, विधायकों, मंत्रियों की स्थिति औचित्यपूर्ण बना दी जाती है और मुख्यमंत्री को स्वयं निर्देश देना पड़ता है कि अधिकारीगण माननीयों का टेलीफोन उठायें। यदि स्थिति नियन्त्रण न किया गया तो आने वाले समय में प्रदेश की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली की सत्ता परिवर्तित करेगी। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जीरो टैलेन्ट की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें