Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बजरंगबली की कृपा सभी पर बनी रहे, समाज में शांति और समृद्धि आए- मिथिलेश यादव ‘सोनू’

बमबम यादव

Wed, May 21, 2025
बजरंगबली की कृपा सभी पर बनी रहे, समाज में शांति और समृद्धि आए- मिथिलेश यादव ‘सोनू’ जेठ के दूसरे मंगलवार पर महोबरा बाजार में भक्ति और सेवा का संगम का समन्वय , हज़ारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद अयोध्या धाम । जेठ माह के दूसरे मंगलवार को महोबरा बाजार, अयोध्या धाम में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने श्रद्धा भाव से छोला-चावल और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन की पहल सरदार पटेल नगर वार्ड की समाजवादी पार्टी की पार्षद इंदरावती यादव द्वारा की गई, जिसका विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने बजरंगबली के चित्रपट पर पूजन-अर्चन व आरती के साथ किया पूजन के बाद भक्तों के लिए स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण का कार्य आरंभ किया गया, जो देर रात तक चलता रहा श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर अपने आराध्य के प्रति आस्था प्रकट की इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि व युवा सपा नेता मिथिलेश यादव ‘सोनू’ ने मुख्य अतिथि समेत अन्य गणमान्य अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा, “हर मंगलवार को होने वाला यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को बल देता है, बल्कि समाजसेवा का भी सशक्त उदाहरण है। बजरंगबली सभी भक्तों का कल्याण करें।” पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव ‘सोनू’ ने कहा, “हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बजरंगबली की कृपा सभी पर बनी रहे, समाज में शांति और समृद्धि आए, यही हमारी कामना है।” इस मौके पर सपा नेता पंकज पांडेय, रवि यादव, डॉ. अवधेश यादव, शिवांशु तिवारी, ननकन यादव, ललित यादव, विकास वर्मा, वैभव सिंह, काशी, विद्वान, दीपक यादव, अखिलेश चतुर्वेदी, भानु समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। भक्ति, सेवा और सामूहिक सहभागिता से परिपूर्ण यह आयोजन नगरवासियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक क्षण बन गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें