Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मिल्कीपुर उपचुनाव : किसी ने नहीं वापस लिया नामांकन, 10 प्रत्याशी मैदान में

बमबम यादव

Mon, Jan 20, 2025
मिल्कीपुर उपचुनाव : किसी ने नहीं वापस लिया नामांकन, 10 प्रत्याशी मैदान में रावण के प्रत्याशी को मिली केतली, निर्दलं को आरी से घन्टी तक चिन्ह -3,70, 829 मतदाताओं को दस उम्मीदवारों में एक का करना होगा चुनाव -सामान्य प्रेक्षक नवीन एसएल ने जांची मतगणना व्यवस्था अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तस्वीर भी जिला निर्वाचन कार्यालय से साफ कर दी गई है। 17 जनवरी तक हुए नामांकन के बाद, 18 जनवरी को तकनीकी खामियों में 04 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गया था। बचे 10 प्रत्याशियों में से 20 जनवरी को किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है। शेष 10 प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में डटने से अब क्षेत्र के 3,70, 829 मतदाताओं को 10 उम्मीदवारों में एक का चुनाव करना है। जिनमें भाजपा और सपा के प्रत्याशियों का प्रचार व जनसम्पर्क अभियान तेज है। बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है जबकि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दे रही है। चन्द्रशेखर आजाद रावण की पार्टी से सपा के बागी सन्तोष चौधरी ने चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराई है जिन्हें केतली प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है। पूरा चुनावी मैदान 10 प्रत्याशियों के बीच का है। रिटर्निंग आफिसर/उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर ने सोमवार को बताया कि उप निर्वाचन 2025 के अन्तर्गत 273-मिल्कीपुर (अजा) विधानसभा क्षेत्र के जारी कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को नाम वापसी में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी नही की गई। जिसके क्रम में सभी 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। जिसमें अजीत प्रसाद (समाजवादी पार्टी) को साइकिल, चन्द्रभानु पासवान (भारतीय जनता पार्टी) को कमल का फूल, राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी) आटो रिक्शा, सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिष्ट) आरी, संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)) केतली व निर्दलीय अरविन्द कुमार को हाथ गाड़ी मिली है। इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवार कंचनलता को द्वार घंटी, भोलानाथ अंगूठी, वेद प्रकाश फुटबाल खिलाड़ी और संजय पासी को कैमरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वहीं 273-मिल्कीपुर (अजा) विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव 2025 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक नवीन एसएल भी मैदान में उतर गए हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी चन्द्र विजय सिंह के साथ राजकीय इंटर कालेज में तैयार हो रहे मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने प्रेक्षक को स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल आदि की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रेक्षक ने मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के एजेंट, ड्यूटी पर लगे कार्मिकों की सुविधाओं व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही अन्य चुनावी तैयारी के संबंध में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। जिससे उपचुनाव की मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से करायी जा सके। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर मिल्कीपुर के अलावा राजीव रतन सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें