: अखिल भारतीय जायसवाल समाज मंदिर के महंत श्याम सुन्दर दास हुए नियुक्त
बमबम यादव
Tue, Aug 29, 2023
स्वर्गीय रामकुमार दास की 53वी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया!
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के अखिल भारतीय जायसवाल समाज श्री राम जानकी मंदिर वशिष्ठ कुण्ड टेढ़ी बाजार में स्वर्गीय राम कुमार दास महाराज 53 वी पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर अखंड रामायण पाठ हुआ और विशाल भण्डारा का अयोजन हुआ। जिसमें अखिल भारतीय जायसवाल समाज मंदिर के वर्तमान महंत जगन्नाथ दास ने अपने शिष्य श्याम सुन्दर दास को कंठी, चादर, तिलक, लगा कर महंत नियुक्त किया गया।इस मौके पर रामनगरी के संत धर्माचार्यों ने श्याम सुन्दर दास को अखिल भारतीय जायसवाल समाज मंदिर का महंत नियुक्त किया। इस अवसर पर अयोध्या के सन्त महंत और जायसवाल मंदिर के पदाधिकारी जगीलाल जायसवाल, शिव प्रसाद जायसवाल, कपिल देव जायसवाल, शिव बालक जायसवाल, महंत सनत कुमार दास, मौर्या वश मंदिर, राम नरेश दास वेद मंदिर, महंत गणेशानंद दास, महंत राममिलन दास ,मदन लाल जायसवाल, पुन्नी लाल जायसवाल, जगदीश जायसवाल बाल गोविन्द, प्रदीप गुप्ता,आदि लोग शामिल हुए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन