: महंत रामाज्ञा दास जी त्याग, तपस्या और वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे: महंत सुकदेव दास
बमबम यादव
Sat, Jul 19, 2025
महंत रामाज्ञा दास जी त्याग, तपस्या और वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे: महंत सुकदेव दास
फटिक शिला बगही धाम आश्रम में साकेतवासी महंत रामाज्ञा दास महाराज काे सातवीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से किया गया याद
अयाेध्या। सरयू के पावन तट स्थित प्रसिद्ध श्री फटिक शिला बगही धाम आश्रम सिद्ध संत नारायण दास उर्फ वगही बाबा द्वारा करीब 10 दशकों वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था।फटिक शिला के साकेतवासी महंत रामाज्ञा दास महाराज काे सातवीं पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया। आश्रम परिसर में सोमवार काे श्रद्धांजलि सभा का आयाेजन हुआ। जिसमें रामनगरी के संत-महंताें ने पूर्वाचार्य महंत के चित्रपट पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर फटिक शिला पीठाधीश्वर महंत सुकदेव दास महाराज ने कहा कि साकेतवासी महंत हमारे गुरू भाई रहे। वह उन्हें बड़े भ्राता के रूप में मानते थे, जिनकी आश्रम परिसर में सातवीं पुण्यतिथि मनायी गई। उन्हाेंने बताया कि पूर्वाचार्य महंत त्याग, तपस्या और वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे। मंदिर के विकास में हमेशा संकल्पित रहे। हर कार्याें में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। वह पूरी तरह से साधुता की मिसाल थे। उनका जितना बखान किया जाए वह बहुत कम ही हाेगा। उनकी भगवान राम सीता के प्रति अनन्य भक्ति रही थी। उन्हाेंने सीताराम नाम काे बहुत महत्व दिया एवं उसी का प्रसार आजीवन करते रहे। कार्यक्रम के संयोजक महंत सुकदेव दास ने कहा कि साकेतवासी गुरुभाई रामाज्ञा दास जी आज भी सूक्ष्म रूप में हम सबके बीच विराजमान हैं। समय-समय पर हमें उनकी मौजूदगी का आभास भी होता है। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में अयोध्या के तमाम संत व महंत समेत सामान्य जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। आये हुए अतिथियों का स्वागत-सत्कार महंत सुकदेव दास व फटकशिला आश्रम परिवार ने किया। इस माैके पर अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी के श्रीमहंत बृजमोहन दास, आचार्य पीठ लक्ष्मणकिला के महंत मैथली रमण शरण, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, महंत उमेश दास,महंत बालक भगवान,रामहर्षण कुंज महंत अयाेध्या दास, कनक महल महंत सीताराम दास महात्यागी, निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास, महंत अवध किशोर शरण,महंत राघवेश दास, महंत राम कुमार दास,महंत कल्याण दास, महंत गिरीश दास डांडिया, हनुमान किला के महंत परशुराम दास,महंत रामजीशरण, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास, करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास, महंत मनीष दास, महंत आनंद दास,मिथिला बिहारी दास, रामनंदन दास, फटकशिला के संत विद्या दास आदि माैजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन