Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या को हड़पने की हो रही साजिश: महंत माधव दास

बमबम यादव

Sat, Dec 31, 2022

कहा, चौरासी कोस के अंदर रहने वाले साधु संत, गृहस्थ सरकार व अधिकारियों के योजनाओं से त्राहि त्राहि कर रही

रामजन्मभूमि दिव्य भव्य बने हर सनातनी हिंदू चाहता है,पर यहां से उजाडने की क्यो हो रही साजिश

विहिप, आरएसएस व भाजपा साधु संतो के साथ व आशीर्वाद से बढ़े है आज ये साधु संतो को यहां से बेदखल करने में जुटे

रामकोट तो हो गया तिहाड़ जेल, विकास व चौड़ीकरण के नाम पर हो रहा अत्याचार: पूर्व प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान रामलला का दिव्य भव्य मंदिर बनने से पूरी अयोध्या समेत पूरा देश आनंदित है।तो वही रामजन्मभूमि से सटे रामकोट मोहल्ला निवासियों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। रामकोट की समस्या अब और विकराल रुप ले ली है। निर्वाणी अनी अखाड़ा के पूर्व प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी के महंत माधव दास जी महाराज व्यथित होकर कहते हैं रामकोट अब तिहाड़ जेल हो गया है। यहां रहने वाले साधु संत गृहस्थ सभी परेशान है सरकार, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को किसी की समस्या से कोई लेना देना नही है। महंत माधव दास जी महाराज ने कहा आज अयोध्या को हड़पने की बहुत भयानक साजिश हो रही है। विकास चौड़ीकरण व विस्तारवादी के नाम पर बैनामे का एक भयानक खेल हो रहा है। साधु संतो व गृहस्थों को उजाड़ा जा रहा है ये बहुत ही गलत है। महंत माधव बाबा ने कहा चौरासी कोस के अंदर रहने वाले साधु संत, गृहस्थ सरकार व अधिकारियों के योजनाओं से त्राहि त्राहि कर रहे है। कोई सुध लेने वाला नही। उन्होंने कहा कि विहिप, आरएसएस व भाजपा साधु संतो के साथ व आशीर्वाद से बढ़ी है आज ये ही साधु संतो को यहां से बेदखल करने में जुटे है। प्रेस से मुखातिब होते हुए निर्वाणी अनी अखाड़ा के पूर्व प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी के महंत माधव दास जी महाराज ने सरकार की योजनाओं पर गम्भीर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहते है ये बैनामे का खेल खेला जा रहा जो बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि हर सनातनी हिंदू चाहता है कि अयोध्या जी में दिव्य भव्य राम मंदिर बने पर ऐसा राम मंदिर किस काम का जहां साधु संत व गृहस्थ ही न हो वे खुश ही न हो। भाजपा सरकार आज अयोध्या वासियों के साथ षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा बहुत जल्दी हनुमानगढी इस बार एक बड़ी बैठक करके आगे की रणनीति बनायेगी कि कैसे साधु संत व आम गृहस्थ को बचाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें