Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जानकी निवास के महंत बने महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी

बमबम यादव

Mon, Jul 14, 2025
जानकी निवास के महंत बने महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी संत-महंत एवं धर्माचार्यों ने उन्हें जानकी निवास प्रमाेदवन निमिया बाबा का स्थान की महंती साैंपी है, जिस पर वह अक्षरशा खरा उतरेंगे: महंत मदनमोहन दास अयाेध्या। रामनगरी की सुप्रसिद्ध पीठ जानकी निवास प्रमाेदवन का नया महंत महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी महाराज काे बनाया गया। साेमवार काे मंदिर प्रांगण में महंताई समाराेह का आयोजन हुआ। समाराेह में अयोध्याधाम के विशिष्ट संत-महंत, धर्माचार्यों ने साधुशाही परंपरानुसार महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी महाराज काे कंठी, चादर, तिलक महंती की मान्यता प्रदान किया। अपनी ताजपाेशी से वह बहुत ही अभिभूत दिखे। इस अवसर पर नवनियुक्त महंत महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महाराज ने कहा कि संत-महंत एवं धर्माचार्यों ने उन्हें जानकी निवास प्रमाेदवन की महंती साैंपी है। जिस पर वह अक्षरशा खरा उतरेंगे। उनके द्वारा ऐसा काेई कार्य नही किया जायेगा, जिसमें महंत पद और मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हाे। सदैव महंत पद की प्रतिष्ठा बनाकर चलेंगे। मठ का सर्वांगीण विकास करेंगे। मंदिर में ठाकुरजी की सेवा संग गाै, संत, विद्यार्थी, आगंतुक सेवा सुचार रूप से चलती रहेगी। जैसा गुरुदेव के समय से हाेती हुई चली आ रही है। आश्रम में सभी उत्सव, समैया, त्याेहार आदि परंपरानुसार मनाया जाता रहेगा। अंत में नवनियुक्त महंत मदनमोहन दास महाराज ने पधारे हुए संत-महंत, धर्माचार्यों काे अंगवस्त्र ओढ़ाकर भेंट-विदाई दिया। महंताई समाराेह में मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, श्रीमहंत परमहंस वैष्णव दास, खाकचौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास, कनक महल के श्रीमहंत महामंडलेश्वर सीताराम दास महात्यागी, तिकाेनिया मंदिर के महंत महामंडलेश्वर हरेराम दास, दिगंबर अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत रामलखन दास, महंत रामदास महात्यागी, बालयाेगी संत रामप्रिया दास, रामचरितमानस विद्यापीठ के महंत कमलादास रामायणी, महंत रामकुमार दास, बड़ाफाटक के महंत संदीप दास, नंदीग्राम चित्रकुटी मंदिर के महंत उत्तम दास, महंत रामलाेचन शरण, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत राजन बाबा, पहलवान मनीराम दास, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास, महंत प्रियाप्रीतम शरण, स्वामी छविराम दास, महंत प्रियाशरण, महंत भूषण दास, महंत राममिलन दास, समाजसेवी विकास श्रीवास्तव आदि माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें