Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: आनंददायक है प्रभु श्रीराम की बाललीला: राघव ऋषि

बमबम यादव

Sun, May 28, 2023

प्रसिद्ध पीठ हनुमान बाग में हो रही रामकथा की अमृत वर्षा, महोत्सव की अध्यक्षता महंत जगदीश दास महाराज कर रहें

अयोध्या। श्रीराम प्रभु की असीम कृपा से अयोध्या नगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के तृतीय दिवस काशी से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता राघव ऋषि जी ने दिव्य रहस्य उद्घाटित करते हुए कहा कि अपने वचन पालन हेतु प्रभु मानव रूप में अवतरित हो सम्पूर्ण जगत के आधार जिनकी सत्ता में समस्त सृष्टि चलायमान हो रही है। जिसमें ब्राम्हणों, गौ, देवों, संतों हेतु स्वयं की इच्छा से पधारे जिनके स्वरुप को देख भक्तमोहित हो जाते हैं।

कथाक्रम को बढ़ाते हुए पूज्य श्री ने कहा कि जिसने भी राम जन्म का समाचार सुना जिसके पास जो कुछ भी था किसी ने अपने पास नहीं रखा सब भेटकर दिया।

भगवान की बाललीला का वर्णन करते हुए पूज्यश्री ने कहा कि राजा दशरथ कौशल्या दोनों अत्यंत प्रसन्न मन से उत्साहित हो धन, सुवर्ण का दान कर उत्सव मनाया। चारों भाई बड़े हो रहे हैं।जीवन में जब भगवान से मिलन हो जाता है तब और कुछ भी कामना नहीं रह जाती परमात्मा से मिलने के पश्चात अब कुछ पाने की इच्छा ही नहीं रही।

समयानुकूल गुरुदेव की सन्निधि में संस्कारों से बांधा। पूज्यश्री ने कहा की प्रभु के बाल रूप दर्शन की कामना पूर्ण हुई जिन्हें यह अवसर भी अल्प जान पड़ा। समय ऐसे बीत रहा की दिन  और रात का पता ही नहीं चल रहा। भगवान से मिलन की कामना किसकी नही होंगी जिनके स्वरुप को अपलक देख मन को विश्राम मिल जाता है। प्रभु के नाम का न मिटने वाला अर्थात अमिट प्रभाव है जिनकी कृपा सब भक्तों पर समान रूप से मिलती आ रहा है। बाललीला के प्रसंग में चारो ललवा प्रकट भए आज अवध में लडवा बटे मोहक मधुर भजन सुना सौरभ जी ने भक्तों को झूमने पर विवश किया अपार जन समूह बालस्वरुप का दर्शन निहाल हुए। कथा के मुख्य यजमान मुन्ना लाल गुप्ता, श्रीमती नीलम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता,अंकित गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुभाष जी व अपार जन समूह भक्त श्रोताओं ने भव्य आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह महोत्सव हनुमान बाग के महंत जगदीश दास महाराज के पावन अध्यक्षता में रही है। महोत्सव की देखरेख सनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें