: भगवान श्रीराम ने पूरी दुनिया काे मानवता का पाठ पढ़ाया:प्रभंजनानन्द
बमबम यादव
Wed, Apr 17, 2024
भगवान की कथा मंगलकारी है,जाे अमंगल का नाश करती है:महंत करुणानिधान शरण


प्रसिद्ध पीठ सियारामकिला झुनकी घाट पीठाधीश्वर महंत करुणानिधान शरण महाराज के सानिध्य में रामजन्मोत्सव का छाया उल्लास,रामकथा का हुआ शुभारंभ
द्धाराचार्य जगतगुरु स्वामी श्री जानकी शरण झुनझुनियां बाबा के जीवन चरित्र पर आधरित श्री झुनकी चरित पुस्तक का हुआ विमोचन
अयाेध्या। रामजन्म महाेत्सव के पावन अवसर पर सियारामकिला झुनकी घाट दुल्हन की तरह सजी है। परे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। मंदिर में 51 वैदिक आचार्य नवाह परायण पाठ कर रहे है। मंदिर में आज से भव्य रामकथा का शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा कर रहें है। महाेत्सव काे पीठ के महंत करुणानिधान शरण महाराज ने सानिध्यता प्रदान करते हुए कहा कि भगवान राम जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में श्रीरामकथा की शुरूवात हाे गई है। भक्तगण कथा का रसपान कर अपना जीवन कृतार्थ करें। महंतजी ने कि भगवान की कथा मंगलकारी है। जाे अमंगल का नाश करती है। कथा हमें परमात्मा तक पहुंचाने का सबसे सुगम मार्ग है। इसके द्वारा हमें भगवान का सानिध्य मिलता है। अवधधाम में रामकथा का श्रवण करने और कराने से अपार पुण्य की प्राप्ति हाेती है। वह भी जब रामजन्म महाेत्सव चल रहा हाे। ताे उसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। अमृतमयी श्रीरामकथा के प्रथम दिवस भक्तों काे रसास्वादन कराते हुए प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ कथाव्यास व्यासपीठ से कथा कहते मंदिर के अधिकारी प्रख्यात कथावाचक प्रभंजनानन्द शरण महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम ने पूरी दुनिया काे मानवता का पाठ पढ़ाया। हमें भगवान की मर्यादा का पालन करना चाहिए। आज हम सब राम जन्मोत्सव पर भगवान की अमृतमयी कथा का श्रवण कर रहे हैं। जीव प्रभु राम का अनुसरण करे। उनके बतलाए हुए सच्चाई के मार्ग पर चले। साथ ही उनकी मर्यादा को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे। आज की कथा में आये हुए अतिथियों ने द्धाराचार्य जगतगुरु स्वामी श्री जानकी शरण झुनझुनियां बाबा के जीवन चरित्र पर आधरित श्री झुनकी चरित पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। झुनझुनियां बाबा की गणना अयोध्या के सिद्ध संतों में की जाती है। श्री झुनकी चरित पुस्तक के लेखक धर्मराज अभय व प्रकाशक निर्भय कुमार है। पुस्तक में विशेष सहयोग प्रीमियम एजेंसी द्धारा हुआ है। कथा के उद्घाटन सत्र में मणिराम दास छावनी के महंत कमलनयन दास, आचार्य पीठ श्री लक्षमणकिला के महंत मैथलीरमण शरण, रंग महल पीठाधीश्वर महंत राम शरण दास,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय सहित बड़ी संख्या में संताें ने अपने विचार व्यक्त किए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन