: मुलायम सिंह यादव के ऊपर आमर्यादित टिप्पणी पर भड़की लीलावती
बमबम यादव
Fri, Jan 24, 2025
मुलायम सिंह यादव के ऊपर आमर्यादित टिप्पणी पर भड़की लीलावती
कहा, नेताजी के ऊपर कथिक साधु वेशधारी टिप्पणी करके भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया
चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा, भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है
अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार अभियान तेज करते हुए समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने चौपाल लगाकर सिलसिलेवार सपा मुखिया अखिलेश यादव के रीतियों नीतियों का जमकर बखान करते हुए कहा कि मिल्कीपुर का उप चुनाव चल रहा है इस समय धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के ऊपर कथिक साधु के भेस में गलत टिप्पणी करना देश हित में गलत है धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव दुनिया में नहीं है।नेता जी के नाम से लोग जानते हैं। महिलाओं में बहुत गुस्सा है, सीमा पर लड़ने वाले देश की रक्षा करने वाले शहीदों को सम्मान किसी ने किया उसका नाम मुलायम सिंह यादव है बेटियों की शिक्षा से लेकर शादी ब्याह से लेकर उनके चुनाव में भागीदारी दिया। नेता जी के ऊपर गलत टिप्पणी करनाआधी आबादी का अपमान है।मिल्कीपुर चुनाव में आधी आबादी साइकिल की बटन दबाकर इसका मुकाबला करेगी। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी की नहीं है नौजवानों ,किसानों , महिलाएं, सभी दर-दर भटक रहे हैं। अपराधी खुलेआम घुम रहे हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज के सांसद किसानों, गरीबों,मजदूरो, महिलाओं, नौजवानों, की मदद एवं आवाज़ सदन से लेकर सड़क तक उठा रहे हैं।
पूर्व एमएलसी आज मिल्कीपुर के मेहदौना, टकसरा ,सारी ,बुढ़नपुरपुर ग्रामसभा में चौपाल लगाकर सप प्रत्याशी अजीत प्रसाद को भारी मतों से विजई बनाने की अपील किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की दुश्मन है प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि सरकार की ढूलमूल रवैया से बेटियां, महिलाएं आत्म हत्या करने पर मजबूर हों गयी है। चौपाल में अध्यक्षता रेशमा प्रजापति ने किया तथा संचालन मल्होत्रा शिल्पकार गिहार ने किया। चौपाल को राजकुमार शिल्पकार गिहार, अजय चौरसिया, राजबहादुर यादव, विजय कुमार चौरसिया, बंसराज मौर्य, अनिल मौर्य, राम जन्म मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य, रामशब्द यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन