Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम पथ चौड़ीकरण मुवावजे में लेखपाल पर लगा क्षतिपूर्ति हड़पने का आरोप

बमबम यादव

Sat, Dec 17, 2022

लेखपाल ने भू स्वामी से कहा 5 लाख में एक लाख मैं लूंगा तब दूंगा 2 लाख नकद

भू स्वामी ने एसडीएम से की लेखपाल की शिकायत लगाया न्याय की गुहार

अयोध्या। रामनगरी में राम पथ के चौड़ीकरण की जद में आने वाले दुकानों व मकानों के मालिकों के साथ राजस्व विभाग के लेखपाल और तहसीलदार उन्हें मिलने वाले मुआबजे में बड़ा खेल करने में जुटे है। जिसका खुलासा शुक्रवार को एक भूस्वामी द्वारा एसडीएम सदर को दी गयी शिकायत के बाद हुआ है। जिसमे शिकायत कर्ताओं ने  संबंधित लेखपाल पर क्षतिपूर्ति का कागजात तो 17 लाख का बनाया गया लेकिन मुआबजा 2 लाख रुपए देने की बात की जा रही है। जिसको लेकर जमीन के मालिकों ने वरिष्ठ अधिकारियों का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि लेखपाल सर्वा सिंह ने उनसे मात्र 5 लाख मुआवजा बनने की बात कहते हुए 1 लाख स्वयं लेने और 2 लाख मकान वालो को और 2 लाख भू स्वामी को नकद देने की बात कहते हुए हुए उनसे सरकारी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने का दबाब बनाया है। ऐसा न करने पर किसी और से हस्ताक्षर करवाने कर कागजी कोरम पूरा करने की भी धमकी दी है। जबकि भू स्वामी द्वारा पता करने पर जो जानकारी हुई वह काफी चौकने वाली है। जिसमे उस भूमि पर 17-17 लाख दो जगह मुआवजा तय किया गया है। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि लेखपाल सर्वा सिंह मकान स्वामियों ताहिरा बेगम समरा बनो, मो0 इस्तियाक,मो0 मुस्ताक,रियाज अहमद,मो इरशाद, के साथ सांठगांठ करके उसके स्वामित्व वाली भूमि गाटा संख्या 111 मि0 क्षेत्रफल 1 बीघा 5 विस्वानसी में अधिग्रहित भूमि की क्षतिपूर्ति 35 लाख रुपये हड़प लेने के फिराक में है जोकि एक अपराध है। शिकायत कर्ता रामजी शुक्ला ने एसडीएम से उक्त प्रकरण में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जब इस बारे में आरोपी लेखपाल से बात करने के लिए उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो वह एनेबल कांटेक्ट रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें