Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में महालक्ष्मी का हो रहा है कुमकुम अर्चना

बमबम यादव

Thu, Nov 9, 2023

दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजन करने से मनुष्य के सभी दुख दूर हो जाते है: शक्तिपीठाधीश्वर

अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी में पहली बार दीपावली के अवसर पर महालक्ष्मी का हो रहा है कुमकुम से अर्चना और साथ में महालक्ष्मी मंत्र से प्रतिदिन हवन कुंड में डाली जा रही हैं आहुतियां 15 दिनों में वैदिक आचार्य द्वारा
दक्षिण भारत की सुरम्य पहाड़ियों के बीच बसा हुआ नगर कृष्णगिरी कर्नाटक में स्थित पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थधाम के पीठाधीश्वर वसंत विजय महाराज सानिध्य में वैदिक विद्वान कर रहे हैं पूजन।पूर्व जन्मों में शिव उपासक रहे सिद्ध पुरुष वसंत विजय महाराज पूर्व जन्म के साधना बल से शिव उपासना, भैरव उपासना एवं इस जन्म में पद्मावती साधना के साथ-साथ बिलासपुर के शंकराचार्य से दस महाविद्या की सम्पूर्ण दीक्षा लेकर विधिवत पूर्णाभिषेक भी प्राप्त कर शिव शक्ति उपासना के साधक व शिरोमणि बने। आपश्री के कठिन तप और साधना के प्रतिफल स्वरुप अनेकों सिद्धियाँ अनायास ही प्रकट हो गई और इस वर्ष तपस्वी तपोस्थली अयोध्या में महाराज का सानिध्य सभी को प्राप्त हो रहा है।
श्री राज्याभिषेक की कथा कहते हुए व्यास पीठ से बसंत विजय जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम कण-कण में व्याप्त हैं और उनके नाम से ही कल्याण हो जाता है लेकिन मनुष्य को प्रभु श्री राम के साथ मां भगवती लक्ष्मी स्वरूप सीता की भी उपासना करनी चाहिए क्योंकि शक्ति के बिना यह संसार अधूरा है और बिना शक्ति के कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए कलयुग में सीताराम नाम उच्चारण से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है और व्यक्ति को सभी प्रकार की शक्तियां प्राप्त हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजन करने से मनुष्य के सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस मौके पर हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास, हनुमानगढ़ी से नन्दराम दास,मामा दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री आदि लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें