Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के खिलाफ खाेला माेर्चा 

बमबम यादव

Sat, Mar 16, 2024

कहा- ट्रस्ट राेहिंग्या, जेहादी मुसलमानों काे बेंच रहा है जमीनें

अयाेध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरू स्वामी परमहंस आचार्य ने महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। उन्होंने आराेप लगाते हुए कहा कि ट्रस्ट अयोध्या में राेहिंग्या, जेहादी मुसलमानों काे जमीनें बेंच रहा है। इससे अयोध्या में अशांति फैलाने की एक बड़ी साजिश रची जा रही है। शुक्रवार को स्वामी परमहंसाचार्य ने अपने अयाेध्याधाम स्थित तपस्वी छावनी आश्रम रामघाट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट ने अयोध्या में धर्म के नाम पर संताें से जमीनें लिया था। लेकिन वह उसका अनुपालन ठीक से नही कर रहा है। विद्यापीठ ट्रस्ट राेहिंग्या, जेहादी मुसलमानों काे अयाेध्या में जमीनें बेंच रहा है। यह राष्ट्र विराेधियाें, पत्थरबाजाें और देश जलाने वाले इन जेहादियों को अयोध्या में बड़े पैमाने पर बसाने की तैयारी है। हमारी शासन-प्रशासन से मांग है कि इस मामले की जांच की जाए। क्याेंकि यह बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे इसका सबूत मिला एवं पता चला। वैसे ही मैंने इसके खिलाफ तुरंत आवाज उठाई। आगे भी इस पर सख्त कदम उठाऊंगा। क्याेंकि अयाेध्या में किसी भी तरीके से अशांति का माहाैल नही पैदा हाेने दिया जायेगा। पैसे की लालच में महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट तगड़ा फंडिंग लेकर जिस तरह से संताें की जमीनें जेहादी मुसलमानों काे बेंच रहा है। वह अयोध्या में अशांति फैलाने की एक बड़ी साजिश हाे रही है। इस पर सबको चाैकन्ना हाेने की जरूरत है। अगर शासन-प्रशासन इसे नजर अंदाज करेगा। ताे आने वाले समय में अयोध्या में शांति का माहाैल नही रह जायेगा। इसलिए हमने महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा बेंची गई जमीनाें का सबूत निकाला। जाे जेहादी मुसलमानों काे बेंची जा रहा है। इस पर मैं आगे भी चुप नही बैठूंगा। जिन लोगों ने महर्षि काे जमीनें धर्म के नाम पर काैड़ियाें के भाव दिया है। उन सबकी जमीनें वापस हाेनी चाहिए। उसमें जाे पैसा महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट ने लाेगाें काे दिया है। हम वह पैसा ट्रस्ट काे वापस करेंगे। वह जमीनें जिसकी हैं महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट उसे तत्काल वापस करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें