Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अनशन को किया समाप्त

बमबम यादव

Tue, Nov 21, 2023

जानकीघाट बड़ास्थान के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजयशरण, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत अवधेशदास, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरलीदास, संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत राजेश पहलवान, महंत सत्यदेवदास, वरिष्ठ पुजारी हेमंतदास ने पिलाया पंचामृत

अयोध्या। हिंदू राष्ट्र के लिए अन्न-जल त्याग कर 14 दिनों से अपने आश्रम तपस्वी जी की छावनी में अनशनरत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अपना अनशन समाप्त किया। उन्हें जानकीघाट बड़ास्थान के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजयशरण, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत अवधेशदास, निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरलीदास, संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत राजेश पहलवान, महंत सत्यदेवदास, वरिष्ठ पुजारी हेमंतदास, शिवम श्रीवास्तव सहित धर्माचायों के शीर्ष प्रतिनिधि मंडल ने पंचामृत पिला कर उनका अनशन समाप्त कराया। इस अवसर पर परमहंस आचार्य ने कहा, 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रख कर और संतों के आग्रह पर उन्होंने अपना अनशन खत्म किया है। वह रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हिंदू राष्ट्र के लिए व्यापक जनांदोलन छेड़ेंगे। रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजयशरण ने कहा, रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा एक प्रकार से राम राज्य की आधारशिला है और इस अवसर पर किसी संत का अनशन करना असह्य था, हम परमहंस आचार्य के प्रति आभारी हैं कि उन्होंने संतों के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह को स्वीकार करते हुए अनशन समाप्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें