Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: आचार्यों की ही कृपा है कि हम उनका जन्म शताब्दी महोत्सव मना रहे:विद्याभास्कर

बमबम यादव

Mon, Apr 3, 2023

श्रीमज्जगदुरू रामानुजाचार्य यतींद्र स्वामी रामनारायणाचार्य महाराज के अवतरण शताब्दी महोत्सव पर हुआ विशाल संत सम्मेलन

अयोध्या। रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ श्रीकोसलेश सदन में शनिवार सायंकाल विशाल संत- सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौका रहा आश्रम के पूर्वाचार्य श्रीमज्जगदुरू रामानुजाचार्य यतींद्र स्वामी रामनारायणाचार्य महाराज के अवतरण शताब्दी महोत्सव का। संत- सम्मेलन की अध्यक्षता वर्तमान कोसलेश सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर महाराज ने की। उन्होंने कहा यह आचार्यों की ही कृपा है कि हम उनका जन्म शताब्दी महोत्सव मना रहे हैं। आचार्यों की कृपा से ही हम सब तक भगवत तत्व ज्ञान पहुंच रहा है। उनके प्रति हम अपनी निष्ठा व्यक्त कर रहे हैं। आचार्यों को हम भगवत परक मानकर उनकी पूजा करते हैं। साथ ही साथ उनके बतलाए हुए मार्ग पर चलते हैं। वहीं जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज ने कहा कि महाराजश्री की हम सभी साधु-संतों के ऊपर बड़ी कृपा रहती थी। संत सम्मेलन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, श्रीमहंत धर्मदास, तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरू रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य,गोपालमंडम के स्वामी कुरेशाचार्य, वैकुंठ धाम के श्रीमज्जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्याम नारायणाचार्य, द्वारिकाधीश मंदिर पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी सूर्यनारायणाचार्य, कूर्मनारायण नेपाली मंदिर पीठाधीश्वर स्वामी हरि प्रपन्नाचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कोसलेश सदन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्रीमज्जगदुरू रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर महाराज ने आए हुए संत-महंत व विशिष्टजनों का आए हुए संत-महंत व विशिष्टजनों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही साथ उन्होंने सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों को एक-एक झोली भी भेंट की। कहा यह आश्रम की परंपरा है। उसी परंपरा का निर्वाहन किया गया है। इससे पहले संत सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर हुआ। इस मौके पर डॉ. जनार्दन उपाध्याय, मिथिला बिहारी दास, रामनंदन दास, महंत रामचंद्र शास्त्री, श्रीमन्नारायण स्वामी, पूर्व प्राचार्य कृष्ण कुमार मिश्र, तोताद्रिमठ संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य कुलदीप मिश्रा, शरद शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें