Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जनमें रघुनन्दन, चहुंओर छाया उल्लास

बमबम यादव

Thu, Mar 30, 2023

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी...

अयोध्या राममय, अयोध्यावासी निहाल, मठ-मंदिरों में गूंज रही स्तुतियां, रामनगरी में छाया उत्सव का उल्लास

अयोध्या। योग लगन ग्रहवार तिथि सकल भए अनुकूल, चर अरू अचर हर्ष युत राम जनम सुख मूल...रामजन्म का प्रसंग निरूपित करती श्रीरामचरित मानस की यह पंक्ति रामजन्मोत्सव  पर साकार होती दिखी। रामजन्मोत्सव में गुरुवार नगरी उत्सव के रंग में डूब गई थी। अयोध्यावासी निहाल हैं, चहुंओर उल्लास है। सबके चेहरे पर रामजन्मोत्सव की शुभ घड़ी पर उल्लास झलक रहा था। मंदिरों में गीत-संगीत उत्सव का चरम परिभाषित कर रहे थे।
हनुमानगढ़ी के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास महाराज के आश्रम को रामजन्मोत्सव पर  फूलों से सजाया गया था। जन्मोत्सव पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया था।महंत माधव दास महाराज के संयोजन में रामजन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें