: कथा अपने जीवन में सुनता हूं और उतरता हूं: आशुतोष राणा
बमबम यादव
Wed, Oct 30, 2024
कथा अपने जीवन में सुनता हूं और उतरता हूं: आशुतोष राणा
युग तुलसी पंडित रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव का छाया उल्लास
संतों को आज रामकिंकर सम्मान से किया जायेगा सम्मानित
अयोध्या।युग तुलसी पंडित रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव,श्रीरामायणम् आश्रम ट्रस्ट,परिक्रमा मार्ग में श्रीरामायणम् आश्रम की अध्यक्षता पंडित रामकिंकर महाराज की मानस पुत्री उत्तराधिकारी दीदी मां मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर के संयोजन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया जा रहा है। प्रतिदिन पंडित रामकिंकर जी महाराज का पूजन किया जा रहा है साथ ही वह नित्य नए फूल बंगले में विराजमान हो रहे हैं। मंगलवार को मानस गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी अखंडानंद महाराज के उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर श्रवणानंद सरस्वती महाराज वृंदावन से और मुख्य वक्ता के रूप में स्पष्ट वक्ता उच्च कोटि के साहित्यकार, प्रभु श्री राम और रामचरितमानस पर खुलकर अपना वक्तव्य रखने वाले आशुतोष राणा आश्रम में पहुंचे दीदी मां ने दोनों महापुरुषों को सम्मानित किया।
महामंडलेश्वर श्रवणानंद महाराज ने कहा कि पहली बार मैं महाराज जी के तपोस्थली श्रीरामायणम् आश्रम में पहुंचा मैं धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि मैं महाराज जी का दीक्षित शिष्य हूं और मैं जो कुछ हूं महाराज जी की कृपा और आशीर्वाद से हूं। मेरा जीवन सन्यासी का है लेकिन आज जो कुछ महाराज जी के ही आशीर्वाद से हूं। उन्होंने कहा कि इस धरती पर जितने वक्त बोल रहे हैं वह महाराज जी का जूठन प्रसाद बता रहे हैं। आशुतोष राणा ने कहा कि महाराज श्री अवतार पुरुष थे मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके शत जयंती महोत्सव में बुलाया गया, यह कार्य भी गुरु कृपा से संभव हुआ है। मुझे कर्म क्षेत्र से राम के क्षेत्र में बुलाया गया सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जहां कथा होती है वहां हनुमान जी रहते हैं लेकिन कैसे रहते हैं यह महाराज श्री ने बताया की हनुमान जी पवन पुत्र हैं और जो भी व्यक्ति या भक्ति कथा श्रवण करता है उसके स्वाश मैं विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहां की महाराज जी ने सभी को सत्य से परिचित कराया इसीलिए मैं उनकी ही कथा अपने जीवन में सुनता हूं और उतरता हूं। शाम के सत्र में दीदी मां ने मानस पाठ करने वाले विद्वानों को सम्मानित किया और बताया कि देवरी गांव में निरंतर 1478 शनिवार को माना चर्चा और गुरुदेव के विचारों को प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है मैं सभी को साधुवाद देता हूं। बुधवार को संत सम्मेलन में सुबह 10 बजें प्रमुख रूप से राम कथा के सरस वक्त मुरारी बापू श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी के अन्य प्रमुख संत सम्मिलित होंगे और प्रमुख व्यक्तियों को रामकिंकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन