Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग का चल रहा विशाल भंडारा, हजारों रामभक्त कर रहे प्रसाद ग्रहण

बमबम यादव

Tue, Jan 23, 2024

हर दिन अलग अलग भोजन प्रसादी पा रहे भक्त, एक माह अनवरत चलेगा भंडारा

अयोध्या। हनुमान बाग सेवा संस्थान द्वारा संचालित विशाल भंडारा जो हनुमान बाग के मुख्य द्धार व काशीराम कालोनी परिक्रमा मार्ग पर आयोजित भंडारे में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में 10 हजार रामभक्तों ने भोजन ग्रहण किया। लंगर का नाम हनुमत प्रसादम दिया गया है। जो 15 जनवरी से प्रारंभ हुआ है। ये भंडारा पूरे एक माह चलेगा।जिसकी देखरेख खुद भंडारे के संयोजक हनुमान बाग पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास महाराज स्वयं कर रहें है। जिसमें दस हजार रामभक्तों को प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन, नाश्ता, चाय कराने की योजना है। महंत जगदीश दास जी की अध्यक्षता में यह भंडारा चलाया जा रहा है, हनुमान बाग आश्रम के सुनील दास ने बताया कि श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर हनुमान जी महाराज का प्रसाद स्वरुप भंडारा शुरू हो गया है। भंडारे में प्रतिदिन दस हजार लोग भोजन, नाश्ता, जलपान ग्रहण कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक नाश्ता जिसमें चाय, कचौड़ी, पकौड़ी दिया जाता है। उसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहार 1 बजे तक भोजन मिलता है। फिर रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भोजन का कार्यक्रम चलता है। प्रतिदिन नाश्ता, भोजन का क्रम ऐसा ही चलता रहेगा। जो पूरे महीने भर चलेगा। व्यवस्था से जुड़े पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री सहित हनुमान बाग से जुड़े शिष्य परिकर मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें