Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या में होटल 'सीतायनम' का हुआ भव्य शुभारंभ

बमबम यादव

Mon, Apr 14, 2025
अयोध्या में होटल 'सीतायनम' का हुआ भव्य शुभारंभ
अयोध्या अब वैश्विक स्तर पर धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन गई, रामभक्तों की सेवा हो: श्रीमहंत ज्ञानदास
वक्फ बोर्ड कानून को पलटने के बयान को खारिज करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "ना नौ मन तेल होगा, ना राधा गौने जायेंगी न अखिलेश की सरकार आएगी और न ही कोई कानून पलटेगा
होटल सीतायनम श्रद्धा और सेवा के साथ आधुनिकता का संगम है: बृजनंदन सिंह
अयोध्या। श्रद्धा, सेवा और आतिथ्य की त्रिवेणी से सुसज्जित अयोध्या नगरी में सोमवार को होटल ‘सीतायनम’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैसरगंज के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। होटल सीतायनम के प्रबंधक बृजनंदन सिंह ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए बताया कि यह होटल आरबीएस ग्रुप की एक नई शाखा है, जिसका उद्देश्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना है। बृजनंदन सिंह ने कहा, होटल सीतायनम श्रद्धा और सेवा के साथ आधुनिकता का संगम है।हमारा प्रयास रहेगा कि अयोध्या आने वाले हर अतिथि को घर जैसी सुविधा और सम्मान मिले। अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज ने कहा कि अयोध्या अब वैश्विक स्तर पर धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है। ऐसे प्रयास न सिर्फ श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाते हैं, बल्कि अयोध्या की प्रतिष्ठा में भी चार चांद लगाते हैं।
कैसरगंज के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मौके पर अपने अयोध्या से पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा, कभी विद्यार्थी के रूप में, कभी खिलाड़ी के रूप में मैंने अयोध्या की गलियों में जीवन बिताया है। श्रीसिंह ने होटल की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होटल के ऊपरी मंजिल से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का सजीव दर्शन होता है और दूसरी ओर हनुमानगढ़ी मंदिर की झलक भी दिखाई देती है। उन्होंने होटल निर्माता बृजनंदन सिंह जी को इस विशिष्ट स्थान पर ऐसा सुंदर होटल निर्माण करने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रयास श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। वहीं, राजनीतिक बयानबाज़ी में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके वक्फ बोर्ड कानून को पलटने के बयान को खारिज करते हुए कहा, "ना नौ मन तेल होगा, ना राधा गौने जायेंगी। न अखिलेश की सरकार आएगी और न ही कोई कानून पलटेगा। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के एक सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा, “किसी की इतनी हैसियत नहीं जो राम मंदिर को छू सके।” उनका यह बयान उपस्थित जनसमूह में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, संत-महंत, व्यापारीगण व समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। होटल की भव्यता, सेवाओं और आतिथ्य शैली ने सभी आगंतुकों को प्रभावित किया। होटल सीतायनम आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक उत्कृष्ट आवासीय विकल्प के रूप में अयोध्या के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार है। इस दौरान बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, निर्वाणी अनि अखाड़ा महासचिव महंत सत्यदेव दास, श्री हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के उत्तराधिकारी हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत रामकुमार दास, महंत बलराम दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत मुकेश दास,अभिषेक दास,महंत संजय दास निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव, नेताजी के व्यवस्थापक प्रभारी नीलेश सिंह,अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें