: होटल शुभगिरी महल राम भक्तों को देगा बेहतर सुविधा:कुशाग्र विक्रम सिंह
बमबम यादव
Sat, Jul 12, 2025
होटल शुभगिरी महल राम भक्तों को देगा बेहतर सुविधा:कुशाग्र विक्रम सिंह
होटल शुभगिरी महल का संचालन मां ललिता एकोमोडेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा
शुभगिरी महल में वृद्ध व गरीब रामभक्तों के रहने व खाने के लिए है विशेष सुविधा
अयोध्या। रामनगरी के श्री राम पथ पर तुलसी उद्यान के ठीक पीछे शुभगिरी महल का भव्य शुभारंभ आज महापौर ने फीता काटकर किया। होटल का संचालन मां ललिता एकोमोडेशन प्राइवेट लिमिटेड द्धारा किया जायेगा। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पार्किंग सुविधा से युक्त शुभगिरी महल होटल के शुभारंभ अवसर पर बताया कि मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या विकास की ओर अग्रसर है। श्रद्धालु निरंतर बढ़ रहे हैं नगर निगम श्रद्धालुओं की सेवा में लगा है तो वहीं अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए नृत्य नये सुविधाओं की व्यवस्था हो रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को तुलसी उद्यान के पीछे पार्किंग सुविधा के साथ नए शुभगिरी महल होटल का उद्घाटन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की रहने खाने और गाड़ी सुरक्षित खड़ी करने की उचित व्यवस्था की गई है।
होटल शुभगिरी महल का संचालन मां ललिता एकोमोडेशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। होटल शुभगिरी महल के निर्देशक कुशाग्र विक्रम सिंह ने बताया कि श्री राम की नगरी में होटल और होमस्टे प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारी संख्या में खुले लेकिन अधिकतर होटल के पास पार्किंग सुविधा नहीं है हमारे यहां आठ कमरे श्रद्धालुओं के सुविधा के अनुरूप बनाए गए हैं जिसमें टॉयलेट बाथरूम पानी व्यवस्था है और बहुत जल्द भोजन की भी व्यवस्था प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में यह मेरा पहला अनुभव है लेकिन इसके लखनऊ में हमारे कम्पनी द्बारा होटल संचालित हो रहा है और आगामी हम नैमिषारायण और काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में होटल खोलने की तैयारी कर रहें है। 2027 तक हम वहां भी संचालित कर देंगे। इस दौरान कुशाग्र विक्रम सिंह के पिता आनंद विक्रम सिंह ने महापौर गिरिशपति त्रिपाठी को बुकें देकर सम्मानित किया और परिवार के सभी लोग महाराजजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन