Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शाहनेवाजपुर के राष्ट्रीय विराट दंगल में हनुमानगढ़ी के पहलवानों का रहा दबदबा

बमबम यादव

Tue, Nov 28, 2023

राष्ट्रीय स्तर के दंगल प्रतियोगिता में नेपाल सहित देश के विभिन्न जिलों के दो सौ पहलवानों ने दिखाया दमखम

अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत राष्ट्रीय दंगल का आयोजन पूर्व प्रधान श्यामजी दूबे के संयोजन में शाहनेवाजपुर में हुआ। प्रतियोगिता में करीब 250 पहलवानों ने शामिल होकर दमखम दिखाया। जौनपुर व हनुमानगढ़ी के पहलवानों का प्रतियोगिता में दबदबा रहा।
दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती जौनपुर के पहलवान सुनील व गोरखपुर के के पहलवान ज्ञान के बीच हुई। 15 मिनट तक चली रोमांचक कुश्ती में जौनपुर के सुनील ने विजय हासिल की। इसी तरह जौनपुर के ही सुजीत से संतकबीरनगर के बत, पहलवान ब्रह्मानंद को पटखनी दी।हनुमानगढ़ी के पहलवानों ने अपने में दांव-पेच से सभी को रोमांचित किया। क हनुमानगढ़ी के पहलवान मुन्नादास ने एक बनारस के पहलवान मोनू को 15 मिनट तक चली कुश्ती में हराया। इसी तरह हनुमानगढ़ी के पहलवान आशीष दास ने मुमताजनगर के पहलवान विकास यादव को चित कर वाहवाही लूटी। इससे पहले दंगल का उद्घाटन पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने किया।
संयोजक समाजसेवी श्याम जी दूबे ने अतिथियों को सम्मानित किया व विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। बताया कि दंगल में जौनपुर, बनारस, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, संतकबीरनगर समेत कई जिलों के पहलवान शामिल हुए। संचालन समाजसेवी गोपाल दूबे ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, भाजपा नेता हर्षवर्धन सिह, महंत जनार्दन दास, अभिषेक मिश्र, करूणाकर पांडेय,समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हें मियां आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें