Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कब्जेदारी को लेकर हनुमानगढ़ी के नागा साधु व व्यापारियों में मारपीट

बमबम यादव

Thu, Mar 16, 2023

दोनो पक्षों ने कोतवाली अयोध्या में दी तहरीर

अयोध्या । राम पथ निर्माण के लिए तोड़ी गई दुकानों पर कब्जेदारी को लेकर हनुमानगढ़ी के कुछ साधु और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि दुकान पर कब्जा करने के लिए हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के महंत राम चरण दास और उनके साथ 25 नागा ने दुकान पर आकर लूटपाट करते हुए व्यापारियों के साथ मारपीट की है। अयोध्या कोतवाली के सब्जी मंडी चौराहे पर अचानक कुछ नागा साधु दुकान को खाली कराए जाने के लिए पहुंच गए। जहां व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता के साथ विवाद हो गया और एक दूसरे के बीच मारपीट भी हुई।  घटना होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे तो सभी नागा साधु वहां से चले गए, लेकिन नाराज व्यापारी अयोध्या कोतवाली पहुंच गए और हनुमानगढ़ी के गौरी शंकर दास, सुखदेव दास, रवि नागा, धनुषधारी और हनुमानगढ़ी के मुख्तार अमरनाथ कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के द्वारा भी कुछ व्यापारियों के खिलाफ हनुमानगढ़ी के संपत्ति पर जबरन कब्जा करने को लेकर तहरीर दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें