Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरुद्वारों ने हर समय काल मे समाज के लिए योगदान किया है: जत्थेदार बाबा महेन्द्र सिंह

बमबम यादव

Thu, Apr 13, 2023

बैसाखी के अवसर पर नजरबाग गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान

अयोध्या। बैशाखी के महापर्व पर रामनगरी अयोध्या के नजरबाग के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ।   शिविर में लगभग 40से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।  शिविर का उद्घाटन नगर आयुक्त विशाल सिंह ने किया और विशिष्ट अतिथि  के रुप मे तीन कलश तिवारी मन्दिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी  उपस्थिति रहे।नगर आयुक्त  सिंह ने गुरुनानक देव जी व गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण छू प्राप्त दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर में आते लोगो को देखकर विशाल सिंह अविभूत हुए।उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज व्यतिवादी समयकाल में समाज और मजबूरों की चिंता करने वालों की संख्या नगण्य है। पर आज जिस तरह से आप सभी लोग रक्तदान कर रहे है इससे धार्मिक आयोजन को भी  समाजसेवा का उत्कृष्ट रुप मिला है । समारोह की अध्यक्षता गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा महेन्द्र सिंह ने किया। बाबा महेन्द्र सिंह ने कहा कि, गुरुद्वारों ने हर समय काल मे समाज के लिए योगदान किया है। हर कठिन समय मे भोजन से लेकर ऑक्सीजन तक ,सेवा के मामले में  गुरुद्वारे पीछे नही रहे हैं। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने पूरे कार्यक्रम में सकुशल रक्त संग्रह किया और सभी रक्तदाताओं को प्रसंसा पत्र भी दिया।  कार्यक्रम की समाप्ति पर खालसा  फाउंडेशन की तरफ स सभी अतिथियों और रक्त दानियो के प्रति आभार अर्पित करते हुए सरदार नवनीत सिंह ने अपनी भविष्य की योजनाओं से सभी को रूबरू कराया। सफाई अभियान, पशु सेवा अभियान, भोजन सेवा अभियान, अयोध्या दर्शनार्थियों के लिए प्रशिक्षित वालेंटियर सेवा इस तरह की सभी आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से उन्होंने बताया । जिसकी अतिथियो ने भूरी भूरी प्रसंसा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें