: भगवदाचार्य स्मारक सदन की ऐतिहासिक रामलीला का हुआ भव्य शुभारंभ
बमबम यादव
Sat, Oct 14, 2023
अयोध्या उपासना का गढ़ है, यह उपासना की लीला है: महंत अवधेश दास

रामलीला समिति के महासचिव संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने संत-महंत समेत अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया
अंतर्राष्ट्रीय अवध आदर्श रामलीला मंडल पत्थर मंदिर द्वारा लीला के प्रथम दिन नारद माेह और रावण जन्म का बहुत ही सुंदर मंचन किया
अयोध्या। रामनगरी की सुप्रसिद्ध रामलीला का भव्यता दिव्यता के साथ शुभारंभ गुरुवार को विशिष्ट संतों द्धारा किया गया। संत श्रीतुलसीदास रामलीला समिति के तत्वाधान में भगवदाचार्य स्मारक सदन की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ किया गया। रामलीला समिति कार्यवाहक अध्यक्ष दशरथ राजमहल विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज समेत विशिष्ट संताें, सांसद लल्लू सिंह ने भगवान श्रीराम-सीता के स्वरूप का तिलक, पूजन-वंदन कर दिव्य आरती उतारी। रामलीला समिति के महासचिव संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महाराज ने संत-महंत समेत अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। अंतर्राष्ट्रीय अवध आदर्श रामलीला मंडल पत्थर मंदिर द्वारा लीला के प्रथम दिन नारद माेह और रावण जन्म का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया। संजय दास महाराज ने कहा कि भगवदाचार्य स्मारक सदन में नारद माेह के साथ पंद्रह दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हाे चुका है, जिसका समापन 26 अक्टूबर काे श्रीराम राज्याभिषेक से हाेगा। यह रामलीला अयोध्या की प्राचीन व परंपरागत लीला है। जाे सन् 1964 से चली आ रही है। रामलीला समिति के उपाध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि यह मंगल अवसर हम लाेगाें काे पुनः प्राप्त हुआ और रामलीला शुरु हुई। इस रामलीला में सबकी सहभागिता हाे। समिति के काेषाध्यक्ष बड़ाभक्तमाल महंत स्वामी अवधेश कुमार दास महाराज ने कहा कि अयोध्या उपासना का गढ़ है और यह उपासना की लीला। इसके माध्यम से पूरी दुनिया को एक अच्छा संदेश जायेगा। इस कीर्ति को हम और आगे बढ़ाना चाहते हैं। तुलसी जयंती भी भव्यता से मनाएंगे। रामानंद संप्रदाय की मर्यादा का सदैव पालन किया जायेगा। अतिथियों के स्वागत में वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मृदंग वादक राजीव जी व शिवम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महंत बाबा माधवदास, महंत डॉ. रामानंद दास, महंत रामशरण दास, महंत डॉ. स्वामी भरत दास, महंत वैदेहीवल्लभ शरण, महापाैर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महंत बलराम दास, महंत जनार्दन दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत आशुतोष दास, नागा रामलखन दास, महंत शशिकांत दास, महंत उमेश दास, महंत हरिभजन दास, आचार्य वरूण दास, दिवाकराचार्य, आचार्य नारायण मिश्र, मनीराम दास, महंत बालयाेगी रामदास, महंत राजीवलाेचन शरण, धनुषधारी शुक्ला, पंकज गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, मुकेश तिवारी फाैजी, श्रीनिवास शास्त्री, रमेश राना आदि माैजूद थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन