: सवा लाख श्रीरामरक्षा स्त्राेत पाठ का हुआ भव्य शुभारंभ
बमबम यादव
Thu, Jan 23, 2025
सवा लाख श्रीरामरक्षा स्त्राेत पाठ का हुआ भव्य शुभारंभ
रथ पर सवार होकर शाेभायात्रा में प्रतीकात्मक रुप से निकले श्रीरामलला, बजरंगबली एवं सात विशेष रामरक्षा यंत्र
श्रीरामरक्षा यंत्र जनमानस का कल्याण करेगा: महंत कमलनयन दास
मणिरामदास छावनी के श्रीराम सत्संग भवन में 250 वैदिक आचार्यो ने किया रामरक्षास्तोत्र पाठ
प्रथम वर्षगांठ पर हम लाेग 41 दिनों का उत्सव मना रहे हैं: डॉ. आचार्य राजानंद शास्त्री
अयोध्या। नव्य भव्य मंदिर में भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर प्रभु श्री रामलला पाटोत्सव प्रथम वार्षिक महोत्सव की खुशी में बुधवार को प्रात:काल मणिरामदास छावनी से गाजे-बाजे संग भव्य शाेभायात्रा निकाली गई। जाे अपने गंतव्य मणिरामदास छावनी के श्रीराम सत्संग भवन पहुंची। वहां वैदिक मंत्राेच्चार से धर्मध्वजा का एवं मंडल पूजन किया गया। उसके बाद 250 विद्वानों पंडितों ने सवा लाख श्रीरामरक्षा स्त्राेत का पाठ आरंभ किया। शाेभायात्रा में आगे रथ पर श्रीरामलला, बजरंगबली और सात विशेष रामरक्षा यंत्र विराजमान रहा। दूसरे रथ पर मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास और महंत राजूदास की माैजूदगी रही। यह कार्यक्रम श्रीरामलला अयाेध्याजी सेवा समिति के तत्वाधान में हाे रहा है। जिसे रामलला महाेत्सव का नाम दिया गया। जाे 41 दिनों तक अनवरत चलेगा। इस क्रम में 51 विद्वान पंडित मणिरामदास छावनी में प्रतिदिन 21 साै रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करेंगे। रामलला महाेत्सव के आयाेजक और श्रीरामलला अयोध्याजी सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. आचार्य राजानंद शास्त्री ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को श्रीरामजन्मभूमि पर भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण हो गया। रामलला की प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर हम लाेग 41 दिनों का उत्सव मना रहे हैं। रामरक्षा स्तोत्र के पाठ संग महाेत्सव का शुभारंभ हो चुका है। इस माैके पर धर्मध्वजा संग दिव्य शाेभायात्रा निकली। मंडल पूजन किया गया। अयोध्या के विद्वान पंडिताें ने रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। सायंकाल संत-महंतों का समागम और राममंदिर आंदाेलन के बलिदानी कारसेवकाें काे नमन किया गया। रात्रि में सात बजे से देर रात्रि तक भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य आकर्षण इंदाैर के प्रख्यात गायक सुधीर व्यास रहे। श्री शास्त्री ने बताया कि अनुष्ठान के क्रम में सात विशेष रामरक्षा यंत्र अभिमंत्रित किया जायेगा। जिसमें पहला यंत्र श्रीरामलला, दूसरा हनुमानगढ़ी में बजरंगबली काे समर्पित किया जायेगा, तीसरा रामरक्षा यंत्र मणिरामदास छावनी में तो चाैथा पीएम मोदी एवं पांचवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काे दिया जायेगा। छठां यंत्र समिति काे तथा सातवां यंत्र धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग हाेगा। प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री काे रामरक्षा यंत्र श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगाेपाल दास के द्वारा दिया जाएगा। वर्षगांठ महाेत्सव पर रामलला काे 56 भाेग लगा व जयपुरी रजाई समर्पित की गई। वहीं श्रद्धालुओं में पाैष बड़ा का प्रसाद वितरित किया गया। महंत कमलनयन दास ने कहा कि श्रीरामरक्षा यंत्र जनमानस का कल्याण करेगा। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा कि हम सबकी पीढ़ी बहुत ही साैभाग्यशाली हैं। जाे हम सबने रामलला का भव्य मंदिर और उसमें रामलला काे विराजमान हाेते देखा। हम लाेग भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान हाेने प्रथम वर्षगांठ महाेत्सव मना रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व एवं खुशी की बात है। संत सम्मेलन में जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत तुलसीदास, डॉ सुनीता शास्त्री, बड़े हनुमान मंदिर के अधिकारी छविराम दास, राजस्थान से संत चंवर सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरी के साधु संत व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन