Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री जानकी महल ट्रस्ट में श्रीराम की चिरसंगिनी का मना भव्य प्राकट्‌योत्सव

बमबम यादव

Fri, May 17, 2024

माता जानकी का वैदिक मंत्रोच्चारण संग पंचामृत एवं सुगंधित औषधियों से हुआ अभिषेक-पूजन

अयोध्या। आस्था सच्ची हो, तो पत्थर भी पिघल सकता है। रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ श्री जानकी महल ट्रस्ट में मां जानकी का प्राकट्‌योत्सव धूमधाम से मनाया गया।जानकी महल किशोरी जी का महल है यहा पर माता सीता जी का बेटी के रुप सेवा सत्कार पूजा होती है। सीता जी व भगवान राम जी को दुल्हा सरकार मान अष्टयाम सेवा होती है। गुरुवार को जानकी जन्मोत्सव के परिप्रेक्ष्य में जब रामनगरी श्रीराम की चिरसंगिनी को भक्ति में डूब रही। प्राकट्‌योत्सव पर सर्वप्रथम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान माता जानकी का सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण संग पंचामृत एवं सुगंधित औषधियों से अभिषेक-पूजन हुआ। तदुपरांत उन्हें नूतन वस्त्र धारण कराया गया। दूसरी बेला में 12 बजे घंटे, घड़‌यालों और शंख की करतलध्वनि बीच मां जानकी का प्राकट्य हुआ और भव्य आरती उतारी गई। अंत में मां जानकी के प्राकट्योत्सव का प्रसाद वितरण किया गया। माता के जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर भक्तगणों ने अपना जीवन धन्य बनाया। श्री जानकी महल ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महल में वैशाख शुक्ल नवमी तिथि पर मां जानकी का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसे हम सब जानकी नवमी के नाम से भी जानते हैं। जानकी नवमी पर सुबह से लेकर देररात्रि तक उत्सव का सिलसिला चलता रहा। रामनगरी के कलाकारों ने अपने गायन-वादन से उत्सव की महफिल को सजाया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां का मुख्य उत्सव जानकी नवमी, राम नवमी व राम विवाहोत्सव है।उन्होंने कहा कि किशोरी जी के छ्ठोत्सव पर 56 भोग लगेगा। इस अवसर पर पूरा महल उत्सव से पुलकित रहा। भक्तजनों ने जानकी नवमी पर मां सीता का दर्शन कर अपना जीवन कृतार्थ किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें