Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीजानकी सदन का हुआ भव्य भूमि पूजन

बमबम यादव

Mon, Jul 8, 2024

अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों को इसमें सभी सुविधाएं मिलेंगी: विंदुगाद्याचार्य

पूज्य करुणासिंघु जी महाराज के पावन स्मृति में ये भवन बनने जा रहा: रसिक पीठाधीश्वर

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध रसिकपीठ जानकीघाट बड़ास्थान में रविवार को दशरथ महल विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज के संयोजन में श्रीजानकी सदन का भूमिपूजन किया गया। महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कहा कि जानकीघाट बड़ास्थान में बहुत ही दिव्य और सुंदर भवन बनने जा रहा है, जिसका नाम श्रीजानकी सदन है। पूज्य करुणासिंघु जी महाराज के पावन स्मृति में ये भवन बनने जा रहा है। विधि-विधान पूर्वक उसका भूमिपूजन किया गया। यह भवन तीर्थयात्रियों के लिए सर्वोपयोगी होगा। अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों को इसमें सभी सुविधाएं मिलेंगी। जानकीघाट बड़ास्थान के महंत रसिकाचार्य जन्मेजय शरण ने कहा कि श्रीजानकी सदन के लिए 11 ईंट रखकर भूमिपूजन / शिलापूजन महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज द्वारा किया गया। आश्रम प्रांगण में संतों भक्तों हेतु बहुत ही दिव्य भवन बनने जा रहा है, जिसका शुभारंभ आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया पर किया गया है। जो जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगा। भूमिपूजन अवसर पर बड़ाभक्तमाल के महंत स्वामी अवधेश कुमार दास, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास, जगद्गुरू स्वामी रामदिनेशाचार्य हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, बड़े हनुमान के उत्तराधिकारी स्वामी छविराम दास, डाड़िया महंत गिरीश दास, तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज, खाकी अखाड़ा महंत सुशील दास, सीताराम निवास महंत भूषण दास, महंत सच्चिदानंद दास, महंत अंजनी शरण, महंत अर्जुन दास, महंत जनार्दन दास, नागा रामलखन दास, महंत रामशरण दास रामायणी, महंत हरिचरण दास शास्त्री, महंत रामकृष्ण दास रामायणी, महंत तुलसीदास, महंत कमलादास रामायणी, सूरज नागा, राघव दास, भानु बाबा, विद्याभूषण शरण, सुदामा दास, कमंडल बाबा, संतदास, महिपाल सिंह नागपुर, डॉ. रतेश, अभय जी, शिवशंकर, दिनेश पांडेय, नंदकिशोर मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें